All for Joomla All for Webmasters
समाचार

गजब का देसी जुगाड़, 10 रुपये में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

नई दिल्ली: हमारे देश में टैलेंट कूट कूट कर भरा है। देशी जुगाड़ में लोग यहां माहिर है। लोगों के इनोवोशन और उनके जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। ऐसे कई वीडियोज और तस्वीरें आपने कई बार सोशल मीडिया पर देखी होगी। आज हम भी आपको ऐसा ही एक देशी जुगाड़ का वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें गांव के एक साधारण से लड़के ने जो किया उसे देखकर आप न केवल हैरान रह जाएंगे, बल्कि उसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। इस लड़के के देशी जुगाड़ की तारीफ करने से उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी खुद को रोक नहीं सके। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उस वीडियो शेयर किया है। गांव के एक साधारण से लड़के ने 6 सीटर बाइक तैयार कर दी। देशी जुगाड़ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गजब का देशी जुगाड़

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में लड़के के इनोवेशन को देखकर वो हैरान है। वीडियो में एक लड़का 6 सीटर ई बाइक चला रहा है। वो इस ई बाइक (Bike) के बारे में डीटेल भी शेयर कर रहा है। उसने बताया कि मात्र 10 हजार की लागत से उसने इस बाइक को तैयार की है और इस कम लागत के साथ वो लंबी दूरी तय कर सकता है। वीडियो में लड़के ने बताया कि सिंगल चार्जिंग से उसकी देशी बाइक 150 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है और इसमें उसे 8 से 10 रुपए का खर्च आता है। लड़के के इस देशी जुगाड़ ई बाइक में खासियत की बात करें तो उसमे फीचर्स बहुत कम है, लेकिन एक साथ छह सवारियों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। इसकी लागत 10 से 12 हजार रुपए की है। वहीं ये बाइक आपको 8 से 10 रुपए की चार्जिंग से ये दिल्ली से जयपुर पहुंचा सकता है।

आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी कंपनी के चीफ डिजाइनर प्रताप बोस को टैग किया है और उनसे एक सवाल भी पूछा है। उन्होंने लिखा कि बहुत कम डिजाइन इनपुट के साथ ये डिवाइस ग्लोबल एप्लीकेशन बन सकता है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे यूरोप के ट्यूरिस्ट का बस टूर हो। आनंद्र महिंद्रा ने लिखा मैं हमेशा से ग्रामीण परिवेशों में तैयार इनोवेशन का फैन रहा हूं, क्योंकि वहां की जरूरतें ही आविष्कार को जन्म दे देती हैं। आनंद्र महिंद्रा उन उद्योगपतियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर इस तरह के मोटिवेशनल वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top