All for Joomla All for Webmasters
दुनिया

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, 6.4 दर्ज की गई तीव्रता

Earthquake

जकार्ता, रायटर: इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को देश के पश्चिमी जावा क्षेत्र में 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 118 किमी की गहराई में स्थित था। यह जानकारी देश की भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी के ओर से दी गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

जकार्ता में भी लगे भूकंप के झटके

जानकारी के मुताबिक भूकंप के तेज झटके देश की राजधानी जकार्ता में भी महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप के बाद से खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं दी गई है। भूकंप के केंद्र से लगभग 50 किमी दूर स्थित शहर गरुत के अधिकारियों ने बताया कि वो भूकंप के बाद हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। वहीं पश्चिमी जावा प्रांत की राजधानी बांडुंग के कुछ रहवसियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए।

भूकंप के कारण हुई थी 300 लोगों की मौत

बता दें, पिछले महीने पश्चिमी जावा के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद करीब 300 लोगों को मारे जाने की पुष्टि हुई थी। देश की भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने बताया कि भूकंप के बाद से अब तक आफ्टरशॉक महसूस नहीं किए गए हैं। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top