All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Upcoming IPO in 2023: साल 2023 में आने वाले हैं इन कंपनियों के IPO, तगड़ी कमाई के लिए रुपये रखें तैयार

IPO

Upcoming IPO in 2023: अगर आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो अभी से रुपयों का बंदोबस्त कर लीजिए। साल 2023 में कई बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। कई कंपनियां तो ऐसी हैं जो साल 2023 की शुरुआत में ही अपना आईपीओ बाजार में लाना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें – छुट्टियों में घूमने का खर्च करना है कम तो फॉलो करें ये रूल, दोगुना हो जाएगा मज़ा

नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में इस साल यानी 2022 में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। इनमें से कुछ आईपीओ (IPO) ने निवेशकों को निराश किया तो कई आईपीओ ऐसे भी रहे जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। अगर आप भी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं और अभी तक नहीं कर पाए हैं तो निराश न हों। अब आपको अगले साल यानी 2023 में ऐसे कई मौके मिलने वाले हैं। साल 2023 में कई बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ (Upcoming IPO in 2023) बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में आपके पास कमाई करने का शानदार मौका रहेगा। अगर आप आईपीओ (Upcoming IPO in 2023) में निवेश करना चाहते हैं तो अभी से रुपयों का बंदोबस्त कर लें। आइए आपको बताते हैं अगले साल कौन-कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ ला सकती हैं।

1 – ओयो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर है ओरावेल स्टेज, जिसे ओयो के नाम से भी जाना जाता है। ओयो साल 2023 की शुरुआत में ही अपना आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। अभी कंपनी के पास भारत सहित विदेशों में 157,000 से अधिक होटल स्टोरफ्रंट्स का सबसे बड़ा फुटप्रिंट है। कंपनी 35 देशों में अपने भागीदारों और ग्राहकों को 40 से अधिक उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करती है। कंपनी ने साल 2021 के अक्टूबर में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया था और 2022 में अपना IPO लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में ओयो ने अपने आईपीओ को स्थगित कर दिया था। अब कंपनी अगले साल फिर से अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

2 – बायजूस
ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइडर और देश की सबसे मूल्यवान स्टार्ट अप कंपनी बायजूस (Byju’s) भी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी में अभी 50 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड छात्र हैं। पिछले पांच वर्षों में बायजूस ने तेजी से तरक्की की है। कंपनी का पिछले तीन वर्षों में कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 21.2 फीसदी रहा है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी ने ₹100 बिलियन का ग्रॉस रेवेन्यु हासिल किया है। बायजूस साल 2023 में अपना आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बायजूस के आईपीओ का इंतजार काफी लोग कर रहे हैं। ये आईपीओ साल 2023 के बड़े आईपीओ में से एक होगा।

3 – स्विगी
आने वाले आईपीओ की लिस्ट में अगला नंबर स्विगी का है। स्विगी एक ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। साल 2014 में बैंगलोर से इसकी शुरुआत हुई थी। मौजूदा समय में यह भारत में 500 से ज्यादा शहरों में काम कर रही है। कंपनी फूड डिलीवरी के अलावा स्विगी इंस्टामार्ट और जिनी के जरिए किराने का सामान और पैकेज डिलीवर करती है। अभी कंपनी की एक लाख 50 हजार से ज्यादा रेस्तरां के साथ साझेदारी है। इसी के साथ 260 हजार से अधिक डिलीवरी करने वालों का एक बड़ा नेटवर्क है। पिछले तीन वर्षों में, कंपनी का राजस्व 25.4% की सीएजीआर से बढ़ा है। स्विगी की साल 2023 में आईपीओ लाने की योजना है।

4 – गो फर्स्ट
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, घरेलू विमानन कंपनी गो फर्स्ट भी साल 2023 में अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के लिए ये आईपीओ काफी अहम होने वाला है। गो फर्स्ट को पहले गो एयर के नाम से भी जाना जाता था। कंपनी साल 2005 में स्थापित हुई थी। अभी कंपनी के बेड़े में 57 विमान शामिल हैं। वहीं कंपनी ने 94 अन्य विमानों का ऑर्डर दिया है। इनकी डिलीवरी जल्द होने की उम्मीद है। यह साल 2020 में 10.8 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन कंपनियों में से एक है। पिछले तीन वर्षों में, इसका राजस्व 16.4 फीसदी के सीएजीआर से बढ़ा है। हालांकि, इसका घाटा भी ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण बढ़ा है।

ये भी पढ़ें – ATM से कैश नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा, तो अब बैंक देगा मुआवजा- जानें तरीका

5 – होसाना कंज्यूमर
इस सूची में पांचवी कंपनी होसाना कंज्यूमर है। इसे मामाअर्थ के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाती है। साल 2016 में इसे बेबी केयर ब्रांड के रूप में स्थापित किया गया था। मामाअर्थ अब एक सौंदर्य और स्किनकेयर ब्रांड है जो भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में संचालित होता है। कंपनी अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर बेचती है। कंपनी ने पिछले 8 वर्षों में कई ब्रांडों का अधिग्रहण (acquisition) किया है। पिछले तीन वर्षों में, कंपनी का राजस्व 105 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ा है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022 में भी मुनाफा कमाया है। कंपनी साल 2023 में अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top