Petrol-Diesel Price Today: आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको उतने ही पैसे देने होंगे, जितने पहले देने पड़ रहे थे. हालांकि केरल में पेट्रोल और डीजल पहले के मुकाबले 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.
Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल के भाव पर अभी भी आम जनता को कोई राहत नहीं मिली है. 8 फरवरी के दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा भाव को जारी कर दिया है. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको उतने ही पैसे देने होंगे, जितने पहले देने पड़ रहे थे. हालांकि केरल में पेट्रोल और डीजल पहले के मुकाबले 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की OMCs पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट करती हैं.
ये भी पढ़ें– PF Account : पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी! बजट के नए नियम से और बचेंगे पैसे, आपको कैसे मिलेगा फायदा?
कई महीनों से नहीं हुआ बदलाव
बता दें कि 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम को नहीं बदला गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत दूसरे शहरों के लिए आप यहां पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जान सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें– Senior Citizens के लिए आई अच्छी खबर, अब मुफ्त में करें हवाई सफर, सरकार ने किया ऐलान!
कब अपडेट होते हैं ताजा दाम
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
इस तरह पता कर सकते हैं भाव
आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.