All for Joomla All for Webmasters
जम्मू और कश्मीर

Jammu City: नगर निगम के बेसमेंट में बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या, कांग्रेस कार्यालय में चपरासी था मृतक

crime

जम्मू शहर के शहीदी चौक स्थित जम्मू नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में 85 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जम्मू शहर में ईंटों से वार कर एक 85 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक रोहित कुमार कांग्रेस कार्यालय में चपरासी था। यह वारदात शहर के शहीदी चौक स्थित जम्मू नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में हुई। यहां रोहित कुमार के साथ दो से तीन लोग थे। इन्हीं में से किसी ने हत्या की। जिनकी तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें– अलर्ट! कहीं Fake तो नहीं है आपका पैन कार्ड? सिर्फ 1 मिनट में ऐसे पकड़ में आ जाएगा, जानिए ये ट्रिक

रविवार दोपहर 12 बजे के करीब यह वारदात हुई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मौका ए वारदात से एफएसएल की मदद से जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। लोवर शहीदी चौक के रहने वाले रोहित कुमार रविवार सुबह 10 बजे अपने घर से गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब खून से लथपथ वह नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट के गेट के बाहर मिले। 

वह वहां से उठे और कुछ दूर जाकर एक ढाबे तक पहुंचे। यहीं से उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में दो से तीन लोग हिरासत में लिए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें– DA में इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, HRA में होगा इजाफा, कंफर्म हुई तारीख!

‘मैं जानता हूं किसने मारा है’

रोहित कुमार की पत्नी रानी देवी ने बताया कि वह किसी काम से मार्केट गई हुई थी। आते वक्त देखा कि कुछ भीड़ जमा है। भीड़ में से ही किसी ने बताया कि उनके पति घायल पड़े हुए हैं। तभी मैंने देखा कि वह खून से लथपथ हैं और कुछ बोल रहे हैं। मैंने उनसे बात की और उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझे किसने मारा है। बस इतनी सी बात हो पाई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए यहां उनकी मौत हो गई।

फोन आया था कि स्पीकर लगाना है

रानी देवी ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें एक फोन कॉल आई थी कि वह कार्यालय पहुंचे। एक स्पीकर लगाने का कार्य करना है। वह 10 बजे घर से निकल गए थे। अपना मोबाइल फोन घर ही छोड़ गए थे। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। करीब 12 बजे मार्केट से लौटते वक्त ही वो खून से लथपथ मिले।

ये भी पढ़ें– वर्क फ्रॉम होम खत्‍म करने के मूड में Apple, कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आने का आदेश, न आने वालों की होगी छुट्टी

जल्द इंसाफ हो, घर को चलाते थे पिता

बेटी सबा का कहना है कि जल्द से जल्द उन्हें इंसाफ मिले। कहा कि उनके पिता 85 साल में भी घर चला रहे थे। उसके दो भाई हैं, गुजर बसर के लिए कुछ काम करते हैं। आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगना चाहिए।

एक कौने में छुप गए थे रोहित

मौका ए वारदात पर मौजूद एक युवक ने बताया कि रोहित कुमार नगर निगम की बिल्डिंग के ठीक सामने वाली गली से आए थे। गली से आते वक्त वह एक कौने में छुप गए। उन्होंने कहा कि कोई मेरे पीछे लगा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि रविवार की सुबह रोहित ने अपने एक दोस्त से बात की थी कि उसकी जान को खतरा है। कोई उसे मार देगा।

ये भी पढ़ें– इस साल कौन से सेक्टर में ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, कहां खुली है नौकरी की राह? इस रिपोर्ट में हैं सबकुछ!

संपित्त या लेन देन का हो सकता है विवाद

हत्या के पीछे की वजह पैसों का लेन देन या संपत्ति विवाद हो सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिवार वालों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की है। यहां तक कि उनके मोबाइल फोन की सीडीआर भी मंगवाई है।

सीसीटीवी में दो से तीन लोग दिखे

बता दें कि बिल्डिंग के ठीक सामने वाली गली में मौका ए वारदात से करीब 30 मीटर की दूरी पर एक घर के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। यहां पुलिस ने फुटेज लिया है। इसमें सुबह 10 बजे से वारदात के वक्त के पहले तीन से चार लोगों के बिल्डिंग में जाते हुए देखा गया है। इनमें मृतक भी था। सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग के पिछली तरफ भी एक रास्ता है।

पहले भी झगड़ा होने का शक

सूत्रों का कहना है कि रोहित कुमार और कुछ लोगों के बीच शनिवार या शुक्रवार को लड़ाई हुई थी। हालांकि इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं।

ये भी पढ़ें– Home Loan: बढ़ती ब्याज दर बनी मुसीबत, रिटायरमेंट से अधिक हो रही लोन की अवधि; इस तरह मिल सकती है राहत

किसने मारा, परिवार को किसी पर शक नहीं

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और जमाई का कहना है कि फिलहाल उनको समझ नहीं आ रहा कि 85 साल की आयु में उनकी कोई हत्या क्यों कर सकता है। न ही उन्होंने किसी की कोई पहले बात की। इसलिए हम किसपे शक करें कि वह हत्या में शामिल है। पुलिस को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस मामले को हल करे।

पसलियां टूटी, माथे की हड्डियां भी

मृतक रोहित की दोनों आंखें चारों ओर से पूरी तरह से नीली हो चुकी थीं। शरीर के हिस्से की पसलियां बुरी तरह से टूटी हुई हैं। आंखों के ऊपर वाले हिस्से और सिर का हिस्सा बुरी तरह से क्षत विक्षत था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पत्थर या ईंट से वार किए गए हैं और इससे हत्या हो गई।

ये भी पढ़ें– LIC की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलती रहेगी पेंशन

जल्द सुलझाएंगे मामला

एक बुजुर्ग की हत्या हुई है। मामला दर्ज कर जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए हैं। जल्द ही हम इस मामले को सुलझा लेंगे। कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। पूछताछ चल रही है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top