Lunar Eclipse 2023 Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है। इतना ही नहीं करीब 130 साल बाद ऐसा हो रहा है कि चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात को लग रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा तुला राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है। इसके साथ ही मेष राशि में सूर्य, राहु, बुध, गुरु की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। जानिए चंद्र ग्रहण से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ।
ये भी पढ़ें– NPS में करते हैं निवेश तो समय से अपलोड करें ये जरूरी दस्तावेज, फंड निकासी में आ सकती है परेशानी
इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव
मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के समय इस राशि में शुक्र और मंगल की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें– पत्नी के साथ जॉइन्ट होम लोन के हैं कई फायदे, कम ब्याज दर और टैक्स में भी दोनों को छूट
मकर राशि
चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसी के आधार पर आपकी पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है।
कुंभ राशि
इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आध्यात्म की ओर थोड़ा ज्यादा झुकाव हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी परिवार के साथ जा सकते हैं। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।