All for Joomla All for Webmasters
मध्य प्रदेश

MP Board Result 2023: 10वीं में मृदुल पाल तो 12वीं मैथ्स में नारायण शर्मा ने मारी बाजी, यहां देखें सूची

मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज यानी 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नतीजे घोषित किए। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परिणाम घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहे। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।

10वीं के टॉपर

छात्र/छात्रास्कूलस्थानअंक
मृदुल पालपिंक फ्लॉवर उ.मा.वि., नंदानगर, इंदौरपहला494
प्राची गडवालन्यू पिंक फ्लॉवर उ.मा.वि., नेहरू नगर, इंदौरदूसरा493
कीर्ति प्रभा मिश्रागुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल, सीधीदूसरा493
स्नेहा लोधीशा. बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., नरसिंहपुरदूसरा493
अनुभव गुप्तासेन्ट जेवियर स्कूल मानपुर उमरियातीसरा492
अभिषेक परमारसंस्कार पब्लिक अकादमी उ.मा.वि., अकोडिया, शाजापुरतीसरा492
उन्नति अग्रवालस्व. पंडित श्री जी.एल. व्यास क्रिएटिव कॉन्वेन्ट उ.मा.वि., टीकमगढ़तीसरा492
आस्था सिंह राजपूतसरस्वती उ.मा.वि., बडामलहरा, छतरपुरतीसरा492
राधा साहूसंत कंवरराम उ.मा.वि., डबरा, ग्वालियरतीसरा492
सुदीक्षा कटारेकिड्स कॉर्नर उ.मा.वि., लश्कर, ग्वालियरतीसरा492
प्रिया ठाकरेशा. कन्या उ.मा.वि., बिरसा, बालाघाटतीसरा492

12वीं में 

अलग-अलग संकायों के टॉपर

विज्ञान संकाय के टॉपर्स

विज्ञान-गणित समूह में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। नारायण ने 488 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे जिन्हें 486 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल ने हासिल किया। प्राची को 485 नंबर हासिल हुए हैं।

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स

वाणिज्य समूह में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। इन छात्रों ने 482 अंकों के साथ संकाय में टॉप किया है। 481 नंबर के साथ रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है जिन्हें 480 अंक मिले हैं।

कला संकाय के टॉपर्स

कला संकाय में प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वीं कला संकाय से छिंदवाड़ा की मौली नेमा (489 अंक) पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार और समिका वर्मा रहीं जिन्हें 487 नंबर मिले हैं। 486 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या झिरा रही हैं। 

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.in पर जाएं।
  • एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

टॉपर्स को पुरस्कार

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सरकार इस बार कई पुरस्कार देने की योजना बनाई है। इसमें टॉपर्स लड़कियों को ई स्कूटी लड़कों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top