All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Weekly Horoscope 28 May to 03 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़िए सप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 28 May to 03 June 2023 ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं इस सप्ताह का सप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Horoscope 28 May to 03 June 2023: ज्योतिष एवं सनातन धर्म में दैनिक, साप्ताहि और मासिक राशिफल का विशेष महत्व है। बता दें कि यह सप्ताह दिनांक28 मई से 03 जून 2023 तक रहेगा। हिन्दू धर्म में इस सप्ताह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह में गंगा दशहरा पर्व, निर्जला एकादशी जैसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे। इसके साथ यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह में सभी राशियों को किन-किन बातों से सतर्क रहने की आवश्यकता है?

ये भी पढ़ें:-28 May Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष सप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुछ घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने बहुत करीबी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं, परंतु सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विरोधी वर्ग से कार्य क्षेत्र में कड़ी चुनौती मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने से अभी थोड़ा बचें। बड़ी साझेदारी या बड़ा निवेश करने में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में अपने से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी मतभेद बढ़ सकता है। पत्नी व मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप नया मकान या वाहन इस सप्ताह खरीद सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका बहुत पुराना काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़ें:-SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें, 30 जून से बदल जाएंगे बैंक के नियम, नोट कर लें तारीख

वृषभ सप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए कठिन परिश्रम वाला रहेगा। आप जो चाहते हैं, उसके लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करना होगा। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान की बजह से या अत्यधिक परिश्रम के कारण आपको थकान, कमजोरी, हलका बुखार इत्यादि हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में अत्यधिक परिश्रम करने की आपको जरूरत है। व्यापार में आप नया कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगी लोगों का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप नया निवेश कर सकते हैं। कोई बड़ी धन राशि आप किसी भी व्यक्ति को उधार न दें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवारिक जीवन में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा आदि पर जाना हो सकता है। नया काम शुरू करने मे परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लम्बी यात्रा आदि पर जाएं तो सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़ें- Work From Home की लग गई लत, कर्मचारी कह रहे- चाहे तो कम कर कर दो पगार, पर ऑफिस मत बुलाओ

मिथुन सप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सुखद आनंद देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में नई ऊर्जा महसूस होगी। आपका मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप व्यायाम आदि कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको इस सप्ताह लाभ होगा और काम के नए रास्ते खुलेंगे। इस सप्ताह काम के सिलसिले में आपका अच्छे लोगों से मिलना जुलना होगा। किसी नए कार्य के लिए साझेदारी के उद्देश्य से यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। आप नया मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आप परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे। आपका राजनीतिक और सामाजिक तौर पर दबदबा बढ़ेगा। पत्नी का परिवार में किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह आप लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने पर्स या सामान की हिफाजत करें।

ये भी पढ़ें- रिटायमेंट के बाद जवानी की तरह कर पाएंगे मौज, अगर लगा देंगे इस स्कीम में पैसा, मिलेगा फंड पेंशन दोनों

कर्क सप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य में लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जरूरत पड़ने पर आप डाक्टर की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय में आपका मन काम में नया परिवर्तन करने का रहेगा। हालांकि यह आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। आपका निर्णय आपके लिए वरदान और अभिशाप दोनों बन सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोगीयों से सतर्क रहें और नौकरी करने वालों का अपने अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी कलह का वातावरण बन सकता है। किसी बात को लेकर आप अपमानित महसूस कर सकते हैं। भाई-भतिजों से अनबन हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायलय पक्ष के काम में विलंब हो सकता है। वाहन भूमि संबंधित काम में अड़चन आ सकती है।

ये भी पढ़ें– TATA Group ने रच दिया इतिहास, रिलायंस-अडानी सबको पछाड़ दुनिया की टॉप-20 कंपनियों की लिस्ट में हुई शामिल

सिंह सप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आप के लिए शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पिछले कुछ समय से आप जिस परेशानी से जूझ रहे थे, उससे आपको निजात मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय-व्यापार के लिए आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शानदार रहेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में आप कोइ बड़ा समझौता कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी ,मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका कद बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मकान वाहन खरीदने के लिए या भूमि प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। परंतु किसी भी कार्य को करने के लिए परिवार से विचार अवश्य करें।

ये भी पढ़ें- RBI के पास पहुंचने के बाद क्या होगा 2,000 के नोटों का? आग में झोंक दिए जाएंगे या कुछ और होगा?

कन्या सप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता दायक हो सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से आप इस सप्ताह अपने आपको कुछ हद तक फिट महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने में अध्यात्म की ऊर्जा महसूस करेंगे। यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत करना होगी और व्यापार-व्यवसाय के लिए यह सप्ताह अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में साथीयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से आप कोई बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, कार्यक्षेत्र में किसी परिचित के धन का लाभ आपको मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। कोई विशेष कार्य आपका अधिकारी वर्ग से पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी बहुत पुराने संबंधी से मिलना हो सकता है। परिवार में छोटी-मोटी नौक-झौंक बनी रहेगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन आदि इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। कोई बहुत पुरानी प्रोपटी आप बेच भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें–:एक्सपायर क्रेडिट कार्ड पर थमा दिया बिल, अब भरना होगा 2 लाख का जुर्माना, बैंक को मिला नोटिस

तुला सप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में बहुत हद तक सुधार दिखेगा। काम की अधिकता के कारण कुछ मानसिक थकावट आप महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आप परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप नया कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आपका प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आप इस सप्ताह परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा गंभीर रहने का है। व्यर्थ के आरोप-प्रत्यारोप से आपका मन खिन्न रह सकता है। अधिकारी वर्ग से तालमेल बिगड़ सकता है। आपका कोई विशेष कार्य अधिकारी वर्ग से मतभेद के कारण बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में बड़ी उथल-पुथल हो सकती है। अच्छा होगा आप व्यर्थ के वाद-विवाद में न फंसे। वाणी पर संयम रखें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन सकते हैं। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बच्चों से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह कोई नई वस्तु आदि आप खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-अब UPI पेमेंट के लिए बैंक में पैसा होना जरूरी नहीं, PhonePe में Rupay credit card से कर सकेंगे धड़ाधड़ यूपीआई पेमेंट

वृश्चिक सप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप इस सप्ताह थोड़ा संभलकर चलें नहीं तो स्वास्थ्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप कहीं बाहर जाएं तो खान-पान का ध्यान रखें। नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह सामान्यत ठीक रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकारी आपके स्वभाव से खुश नजर आएंगे आपका परिश्रम आपको पदोन्नति दिला सकता है। आप कोई बड़ा निर्णय आज व्यापार-व्यवसाय में ले सकते हैं, जिसका असर आपके जीवन में दिखाई देगा। आप इस सप्ताह भूमि मकान आदि में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह आपसी मतभेद बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार मे किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी अपने खास का दुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। मित्रों से इस सप्ताह आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें– ITR फाइल करने के लिए क्या फॉर्म-16 कर रहे हैं इंतजार?, क्या इसके बिना नहीं भर पाएंगे रिटर्न? जानेंं यहां

धनु सप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। आप आपने आपको फिट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपका मन इस सप्ताह आध्यात्म की और झुका रहेगा। मन ईश्वर से जुड़ा रहेगा। आप किसी लम्बी यात्रा धार्मिक यात्रा आदि पर भी जा सकते हैं। आपका मन इस सप्ताह आनंद से भरा रहेगा। यह सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में अपनो से कुछ मतभेद हो सकते हैं, परंतु परिवार में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको नया दायित्व मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। आप इस सप्ताह वाहन आदि खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Leave Encashment: प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों के पैसे पर सरकार ने दिया अहम अपडेट

मकर सप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत संभलकर चलने वाला होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्कता बरतें। आप इस सप्ताह लंबी यात्रा पर कार्य क्षेत्र के विशेष काम से जा सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको कमजोरी थकावट महसूस होगी। आप अपने खान पान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आप कोई नया कार्य या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। इस सप्ताह आप बड़े निवेश से बचें। यह सप्ताह व्यापार की दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी खर्चे बढ़ेंगे। नौकरी वर्ग वालों को अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन में अपनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पुरानी प्रॉपर्टी, वाहन आदि बेच सकते हैं। परंतु परिवार में विचार किए बिना कोई काम ना करें।

ये भी पढ़ें–Insurance Policy: ऑल-इन-वन सस्ती बीमा पॉलिसी लाने के मूड में IRDA, हेल्थ से लेकर प्रॉपर्टी तक होगा कवर

कुंभ सप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको इस सप्ताह लाभ प्राप्त होगा। आपका आपने पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप इस सप्ताह किसी बड़ी साझेदारी में सहयोगी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा निवेश कर सकते हैं। अच्छा होगा आप आपने परिवार के लोगों से सभी बातें व्यापार से संबंधित शेयर करें। पारिवारिक जीवन में आपको अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय इस सप्ताह बिताएंगे। कोई नया मकान प्रॉपर्टी आदि आप खरीदने की योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें  Sun Pharma Q4 Results: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, किया 400% के डिविडेंड का ऐलान; जानें डीटेल्स

मीन सप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप काम की भागदौड़ के चलते आपने को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अत: व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को दूर रखें। व्यापार-व्यवसाय के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार में नई डील हाथ लग सकती है। आपको काम के नए राश्ते खुलेंगे, परंतु इस सप्ताह आप किसी को बड़ी रकम उधार न दें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको नया काम मिल सकता है। योग्यता के हिसाब से आपका सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परिवार में फिर से उभर कर सामने आ सकता है। आप वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top