All for Joomla All for Webmasters
खेल

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, यशस्वी जायसवाल को मिली एंट्री

WTC Final: भारतीय टीम 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच रहे हैं। उससे पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में इस खिलाड़ी की जगह यशस्वी जायसवाल की एंट्री हो गई है।

ये भी पढ़ें– Wait is over! प्ले स्टोर पर लौटा BGMI गेम, फटाफट ऐसे करें डाउनलोड- कंपनी को माननी होंगी ये शर्तें

नई दिल्ली: फॉर्म में चल रहे मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 से 12 जून तक खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यशस्वी को रुतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल किया गया है। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज रितुराज भारत में स्टैंड-बाई के रूप में शामिल थे। यशस्वी भी स्टैंड-बाई के रूप में टीम का हिस्सा बने हैं। 2-3 जून को शादी होने की वजह से रुतुराज यूके नहीं जा पाएंगे।

ये भी पढ़ें– IPL 2023 फाइनल से पहले सामने आई बुरी खबर, अब कैसे निकलेगा मैच का रिजल्ट?

यशस्वी ने शुरू की प्रैक्टिस

यशस्वी जयसवाल ने रेड बॉल से प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। रविवार की सुबह बॉम्बे जिमखाना में उन्होंने लाल गेंद से अभ्यास किया। उनके पास पहले से ही यूके का वीजा है, इसलिए वह आज रात को ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। 21 साल के यशस्वी का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। इस साल रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए उन्होंने 45 की औसत से 404 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में उनके बल्ले से 48 की औसत से 625 रन निकले।

फर्स्ट क्लास में 80 का औसत

यशस्वी ने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 80 की औसत से 1845 रन निकले हैं। उनके नाम 9 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं। यशस्वी को जब स्टार्ट मिलता है तो वह उसे बड़ी पारी में तब्दिल करते हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 265 रनों की है।

ये भी पढ़ें– Team India: टीम इंडिया के इस घातक क्रिकेटर की वर्ल्ड कप में जगह पक्की, भारत को 12 साल बाद बना देगा वर्ल्ड चैम्पियन!

मुंबई के खिलाड़ी भी आज रवाना होंगे

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन भी आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर समेत आईपीएल की लीग स्टेज से बाहर हुई टीम के खिलाफ पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वहीं शमी, जडेजा, गिल और भरत जैसे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top