All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Laxmi Yog 2023: मकर राशि में लक्ष्मी योग के निर्माण से बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत

Laxmi Yog 2023 ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। इन सभी योग का प्रभाव न केवल राशियों पर पड़ता है बल्कि देश विदेश और पर्यावरण पर भी पड़ता है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Laxmi Yog, Shukra Gochar 2023: 30 मई मंगलवार के दिन शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार कर्क शाम 07 बजकर 29 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि जिस समय शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे, उस समय लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही शुभ समय बताया गया है। इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में धनलाभ अथवा कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं-

ये भी पढ़ें– Vande Bharat Express: मोदी सरकार ने दी आम जनता को राहत भरी खबर, वंदे भारत ट्रेन अब होगी और खास, 30 मई से नई सौगात

मेष राशि

लक्ष्मी योग के निर्माण से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान चल-अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही पदोन्नति के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी नए और अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर और लक्ष्मी योग शुभ बताया जा रहा है। इस दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत मिल रहे हैं। आय के स्रोत बढ़ने से लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें– Team India: टीम इंडिया के इस घातक क्रिकेटर की वर्ल्ड कप में जगह पक्की, भारत को 12 साल बाद बना देगा वर्ल्ड चैम्पियन!

कर्क राशि

लक्ष्मी योग के निर्माण से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान व्यकतित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आकस्मिक धन लाभ और आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही मकान या जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस अवधि में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए साधन मिल सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top