All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Shukra Gochar 2023: कुछ ही घंटों में शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ और अशुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि कुछ ही घंटों में शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। जानते हैं सभी राशियों किस तरह पड़ेगा प्रभाव।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मई मास के अंत में सुख और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग में बताया गया है कि शुक्र ग्रह 30 मई को शाम 07 बजकर 51 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्क व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं, किस तरह सभी राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का प्रभाव।

ये भी पढ़ें– Honda Shine 100 Review: हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना से कितनी बेहतर है होंडा शाइन 100 बाइक?

शुक्र गोचर 2023 का प्रभाव (Shukra Gochar 2023 Zodiac Effect)

मेष राशि- शुक्र गोचर से दोस्ती और रिश्ते के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। समाज में खुद को लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम के क्षेत्र में संयम से काम लें।

वृषभ राशि- कर्क राशि में शुक्र के गोचर से कर्क राशि के जातक रचनात्मक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के सदस्य और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि- शुक्र गोचर के कारण मिथुन राशि के जातकों को परिवार और साथी का सहयोग प्राप्त होगा। चले आ रहे विवादों को धैर्य रखकर सुलझाने से सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में शांति बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें–52 डिग्री में भी घर को ठंडा कर देंगे ये AC, एक बार ON कर लिया तो ओढ़नी पड़ जाएगी रजाई

कर्क राशि- शुक्र राशि परिवर्तन से सुन्दरता पर ध्यान अधिक केन्द्रित रहेगा। इस अवधि में मनोबल बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए कुछ काम कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में लोग अपनी बात सुनेंगे।

सिंह राशि- शुक्र गोचर से सिंह राशि के जातकों के जीवन में रिश्ते के कारण कुछ अनबन हो सकती है। लेकिन इस दौरान भौतिक सुख की प्राप्ति होगी, इसके अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी अनबन के बावजूद प्रिश्ते में मजबूती आएगी।

कन्या राशि- कर्क राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से कन्या राशि के जातकों को प्रेम के क्षेत्र में अधिक लाभ मिल सकता है। इस दौरान परिवार और भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को शुक्र गोचर की अवधि में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे और पिता के साथ संबंध में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें– दिमाग में छेद करके सिम कार्ड लगाएंगे Elon Musk ! सरकार ने अप्रूव किया प्रोजेक्ट

वृश्चिक राशि- शुक्र गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इस अवधि में धार्मिक गतिविधियों में रुझान अधिक बढ़ेगा। परिवार में रिश्ते में मजबूती आएगी। चरित्र में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को शुक्र गोचर की अवधि में सतर्क रहना होगा। इस दौरान परिवार में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। मानहानि का भय बना हुआ है।

मकर राशि- कर्क राशि में शुक्र गोचर के प्रवेश से मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेम विवाह के मार्ग भी खुल सकते हैं।

कुंभ राशि- शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातकों को शत्रुओं से बचकर रहना होगा। इस अवधि में सहकर्मी जातक के विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार में किसी विषय को लेकर तनाव में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान पुराने चले आ रहे विवाद दूर होंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इसकी संभावना अधिक है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top