All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Delhi Weather: दिल्ली में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े, दोपहर 12 बजे से पहले ही 39 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान

भीषण गर्मी के बीच इस सप्ताह राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज भी आसमान साफ रहेगा और दिन भर चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़े लगेंगे वो अलग। मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के नरेला और मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें– Ixigo IPO Opens Today: इक्सिगो का आईपीओ आज से खुल गया, आपको पैसे लगाना चाहिए या नहीं यहां जानिए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच इस सप्ताह राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज भी आसमान साफ रहेगा और दिन भर चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़े लगेंगे, वो अलग। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ताजा जानकार के मुताबिक, मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के नरेला और मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पीतमपुरा में 40 डिग्री और नजफगढ़ में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

25 से 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में ज्यादातर जगहों पर लू चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें– Stocks in News: आज Paytm, JSW Energy, Suzlon, Mphasis समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगा एक्‍शन

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी खराब चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सोमवार को अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच लू ने बुरा हाल कर दिया। घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी के का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग गला दर्द, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें– 21 साल में पहली बार आ रहा किसी कार कंपनी का IPO, ऑटोमोबाइल सेक्टर की चमकेगी किस्मत, जानिए डिटेल

अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल, सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल, सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ रही। तीनों अस्पतालों में मेडिकल कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रही।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top