Gold Rate Today In India: सोमवार, 12 अगस्त को देश में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट है। हालांकि यह बेहद मामूली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 70,450 रुपये पर आ गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लुढ़ककर 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। चांदी की बात करें तो इसका भाव भी गिरकर 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है…
ये भी पढ़ें– रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा देश का फॉरेक्स रिजर्व, एक हफ्ते में 8 अरब डॉलर बढ़ा
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज सोने का भाव
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
ये भी पढ़ें– RBI MPC Update: बढ़ती महंगाई से एक और झटका, होम लोन की EMI पर राहत को लेकर इंतजार हुआ लंबा
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
ये भी पढ़ें– RBI गवर्नर ने चेक क्लियरेंस के समय को दिनों से घटाकर घंटों में करने का किया ऐलान, जानें – यह कैसे होगा संभव?
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
चेन्नई | 64,440 | 70,300 |
कोलकाता | 64,440 | 70,300 |
गुरुग्राम | 64,590 | 70,450 |
लखनऊ | 64,590 | 70,450 |
बेंगलुरु | 64,440 | 70,300 |
जयपुर | 64,590 | 70,450 |
पटना | 64,490 | 70,350 |
भुवनेश्वर | 64,440 | 70,300 |
हैदराबाद | 64,440 | 70,300 |
इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 10 अगस्त को सोने के भाव में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। इसके बाद सोने का औसत भाव 71700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 82000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
