All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

Tulsi Plant: इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सुख और शांति का होगा आगमन

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे के पास दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी से संबंधित कई नियमों (Tulsi Niyam) के बारे में बताया गया है जिनका पालन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

Read More:- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, ये है नया अपडेट

  1. सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है।
  2. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
  3. इस पौधे को घर की शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कई पेड़-पौधे पूजनीय हैं। इनमें तुलसी का पौधा भी शामिल है। इस पौधे को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसी वजह से इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। तुलसी को घर की शुभ दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में तुलसी लगाने की शुभ दिशा समेत कई उपायों (Tulsi Ke Upay) के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि तुलसी को उत्तम दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

Read More:- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, ये है नया अपडेट

इस दिशा में लगाएं तुलसी

  • अगर आप घर में सुख-समृद्धि का वास चाहते हैं, तो तुलसी को घर की उत्तर दिशा में लगाएं। ऐसा करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।  
  •  इसके अलावा तुलसी को लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन-वैभव में वृद्धि होगी। वहीं, इस पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इससे परिवार में खुशहाली आती है। साथ ही धन लाभ के योग बन सकते हैं और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • जिस जगह पर आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं। उस स्थल की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। तुलसी के पास गंदगी होने की वजह परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा तुलसी के पास जूठे बर्तन रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
  • एकादशी और रविवार को तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। साथ ही तुलसी के पत्ते तोड़ने की सख्त मनाही है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी में जल देने से उनका व्रत खंडित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:–घर बैठे 2 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए करें अप्लाई, जानिए किस बैंक की प्रॉसेस है सबसे आसान?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top