Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ है। सोमवार 24 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।
ये भी पढ़ें:- RBI ने SGB के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए तारीखों का किया ऐलान, निवेशकों को मिली राहत, जानें पूरी डिटेल
कमजोर मांग और मुनाफावसूली
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि ज्वैलरी कारोबारी और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही। इसके अलावा लंबे समय से बढ़ती कीमतों के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोना सस्ता हो गया। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के चलते निवेशकों की रुचि घटी, जिससे सोने के दाम नीचे आ गए।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। यहां दाम 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 24 फरवरी 2025 का दाम।
ये भी पढ़ें:- कश लगाने वालों को टेंशन देगी है ये खबर! 28 से बढ़कर 40% होगा GST, एक्साइज ड्यूटी अलग से
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 80,590 | 87,910 |
चेन्नई | 80,440 | 87,760 |
मुंबई | 80,440 | 87,760 |
कोलकाता | 80,440 | 87,760 |
24 फरवरी को चांदी की कीमत
24 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
ये भी पढ़ें:- क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव? क्या 24 फरवरी को आम लोगों को मिली राहत…यहां जानें
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है।
