Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले एक हफ्ते में करीब 2.5 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 69-70 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है. आइए जानते हैं आज रविवार 2 मार्च 2025 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिला है. कच्चा तेल करीब 2.5 डॉलर प्रति बैरल तक महंगा हो गया है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 69.88 डॉलर प्रति बैरल है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 2 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.
ये भी पढ़ें:- सरकार का भर गया खजाना! फरवरी में ₹1.84 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन
वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव 17 रुपये टूटकर 6,118 रुपये प्रति बैरल पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में कच्चे तेल का मार्च माह में आपूर्ति होने वाला अनुबंध 17 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,118 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 3,558 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे घटाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.88 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत गिरकर 73.54 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.
ये भी पढ़ें:- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई छलांग, 4.76 अरब डॉलर बढ़कर हो गया इतना
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें
15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.
ये भी पढ़ें:- Indian Economy Growth: किस चीज पर निर्भर इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार? SBI रिपोर्ट में खुलासा
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
