बिज़नेस

Gold Rate Today: लगातार चौथे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन और लगातार चौथी बार सोना सस्ता हुआ है। सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,600 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

ये भी पढ़ें:- मार्च के तीसरे दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम? तेल कंपनियों ने अपडेट कर दी ताजा लिस्ट

सोने-चांदी के दाम में क्यों आ रही है गिरावट

डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर को मजबूती मिली, जिससे सोने की मांग घटी। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों से भी सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- सरकार का भर गया खजाना! फरवरी में ₹1.84 लाख करोड़ रहा GST कलेक्‍शन

दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। यहां 22 कैरेट गोल्ड का दाम 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 79,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 3 मार्च 2025  का दाम।

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली79,54086,760
चेन्नई79,39086,610
मुंबई79,39086,610
कोलकाता79,39086,610

ये भी पढ़ें:- क्रेडिट कार्ड वालों को लूट लेते हैं बैंक! हिडेन चार्ज से वसूल लिए 11000 करोड़ रुपये, क्रेड के सीईओ ने किया खुलासा

चांदी का दाम

3 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के दाम में  बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top