Agra Hyderabad Flight Starts आगरा के खेरिया खेरिया हवाई अड्डा से हैदराबाद लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत आज से हुई है। ट्रेन से 19 घंटे का सफर करने वाले यात्री मात्र दो घंटे इस सीधी उड़ान से हैदराबाद और आगरा आ और जा सकेंगे। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शनिवार मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। पहली विमान सेवा के लिए 85 प्रतिशत से अधिक सीट फुल हैं।
ये भी पढ़ें:–स्पाइसजेट ने कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कंपनी ने किया अगस्त तक के बकाये वेतन का भुगतान
- न्यूनतम किराया 4999 रुपये प्रति यात्री
- 180 सीटर विमान से हैदराबाद की सेवा
जागरण संवाददाता, आगरा। खेरिया एयरपोर्ट में शनिवार से एक और फ्लाइट बढ़ रही है। इंडिगो कंपनी आगरा से हैदराबाद फ्लाइट शुरू करने जा रही है। 180 सीटर विमान से हैदराबाद पहुंचने में दो घंटे लगेंगे। हैदराबाद से आगरा की फ्लाइट की सीटें 85 प्रतिशत फुल हो चुकी हैं। कुछ ऐसा ही आगरा से हैदराबाद के लिए भी है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शनिवार, मंगलवार और गुरुवार चलेगी।
ये भी पढ़ें:–Bank Holidays October: अक्टूबर में 5-10 नहीं, पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी
खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में तीन शहरों की फ्लाइट संचालित हैं। इसमें लखनऊ, बेंगलुरु और मुंबई फ्लाइट शामिल हैं। बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है। आगरा से मुंबई फ्लाइट तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है। 30 सितंबर से लखनऊ की फ्लाइट बंद होने जा रही है।
पहली बार सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत
इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के लिए पहली बार सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा रही है। हैदराबाद से विमान दोपहर 1.55 बजे उड़ेगा और 4.05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर 4.40 बजे उड़ान भरेगा और 6.40 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। विमान 180 सीटर है। न्यूनतम किराया 4999 रुपये प्रति यात्री है।
ये भी पढ़ें:– Diwali-छठ पूजा में बिहार-यूपी जाना है पर टिकट नहीं? मत होइये परेशान! रेल मंत्री ने दी ऐसी खुशखबरी, झूम उठेंगे
दिया जाएगा वाटर कैनन सैल्यूट
खेरिया एयरपोर्ट में इंडिगो कंपनी का विमान जैसे ही पहुंचेगा। विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने भारतीय वायुसेना से वाटर कैनन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वहीं यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अर्जुन नगर गेट से लेकर एयरपोर्ट के गेट तक तीन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी होगा।
साढ़े 19 घंटे का है सफर
राजधानी एक्सप्रेस से आगरा से हैदराबाद पहुंचने में साढ़े 19 घंटे लगते हैं। वहीं अन्य अगर ट्रेनों की बात की जाए तो 22 घंटे से 24 घंटे तक लगते हैं।
ये भी पढ़ें:– Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 सितंबर की छुट्टी
अहमदाबाद की शुरू होगी फ्लाइट
इंडिगो कंपनी 29 अक्टूबर से आगरा से अहमाबाद की फ्लाइट को भी चालू कर सकती है। इस फ्लाइट को इसी साल एक अप्रैल से बंद किया गया था।
