राजनीति

दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष से दिल्ली के सीएम की गद्दी तक, जानिए रेखा गुप्ता का सियासी सफर

Rekha Gupta Profile: रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने वाली हैं. रेखा गुप्ता वर्तमान समय में पूरे देश में भाजपा की अकेली महिला मुख्यमंत्री होंगी. जानिए उनसे जिंदगी से जुड़ी अहम बातें.

Rekha Gupta Profile: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने वाली हैं. वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता वर्तमान समय में पूरे देश में भाजपा की अकेली महिला मुख्यमंत्री होंगी. रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने ‘आप’ उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था वह कॉलेज के दिनों में वह एक प्रमुख छात्र नेता रही हैं. वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी की सदस्य थीं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं. साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ी रही हैं.

ये भी पढ़ें:- Delhi Chunav Results: झाड़ू के तिनके बिखेरने में हाथ का कितना रोल? AAP का हार पर क्या कह रही कांग्रेस

एबीवीपी से छात्र राजनीति में रखा कदम, 1996 में बनीं अध्यक्ष

रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया. रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है. इसके बाद उन्होंने 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की. 

ये भी पढ़ें:- Delhi Polls: भाजपा में शामिल हुए आप के आठ विधायक, कल ही सभी ने दिया था पार्टी से इस्तीफा

2007 में बनीं पार्षद, मेयर की थीं उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा में पहुंचने से पहले साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में लाइब्रेरी,पार्क और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया. वह कई बार पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं. साल 2012 में वह उत्तरी पीतमपुरा से एक बार फिर से पार्षद चुनी गईं. वर्ष 2022 में वह आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के खिलाफ दिल्ली नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार भी थीं. हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं.

ये भी पढ़ें:- Delhi Chunv: किराएदारों को कैसे मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली? अरविंद केजरीवाल ने बता दिया प्लान

भाजपा संगठन में भी संभाले अहम पद

रेखा गुप्ता ने भाजपा संगठन में भी अहम पद संभाले हैं. साल 2003-04 में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली यूनिट से अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी. साल 2004 से लेकर 2006 तक वह भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव रही थी. 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं  महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए, उन्होंने “सुमेधा योजना” जैसी पहल शुरू की, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता की. इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं.  

साल 2015 और 2020 में उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही बार वह वंदना कुमारी से हार गई थीं. 2025 विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बनीं. निजी जिंदगी की बात करें तो रेखा गुप्ता ने साल 1998 में मनीष गुप्ता से शादी की जो एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top