बिज़नेस

Gold Price Today: सोने के दाम में लगी आग, दिवाली से पहले 80000 के पार, जानें अपने शहर में भाव

gold

देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। भारत में पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट सोने की कीमत में 710 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 27 अक्टूबर 2024 को 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 80,290 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 73,600 रुपये है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि भारत में सदियों से सोनी की मांग रही है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ एक धातु नहीं है। बल्कि एक परंपरा के तहत इसे समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीयों के लिए सोना-चांदी, शादी, समारोह जैसे तमाम जगह इसकी जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें :-  Petrol-Diesel Price: जारी हो गईं डीजल-पेट्रोल की ताजा कीमतें, जानिए अब क्या हो गए हैं रेट्स!

दिल्ली में सोने का भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (27 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ये भी पढ़ें :-  IDFC First Bank Q2 Results: शुद्ध मुनाफे में 73% की बड़ी गिरावट, शेयर भी इस साल 25% लुढ़का

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें :-  महंगाई कर रही त्‍योहार का मजा किरकिरा, पॉम ऑयल हुआ 37 फीसदी महंगा, सरसों और सोयाबीन तेल के भी चढ़े तेवर

नोएडा में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने दाम 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

चांदी के दाम

चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1,07,00 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 98,000 रुपये, दिल्ली में 98,000 रुपये, कोलकाता में 98,000 रुपये और बेंगलुरु में 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top