Gold Rate Today: आज शनिवार 8 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। इंटरनेशनल वुमंस डे के दिन और होली से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,150 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,200 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 7 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
ये भी पढ़ें:- इनसाइडर ट्रेडिंग उल्लंघन के मामले में SEBI ने Nestle India को दी चेतावनी, जानें क्या है मामला
सोने के दाम क्यों आई गिरावट
सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका की टैक्स नीतियों में संभावित बदलाव और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इस वजह से निवेशकों की धारणा कमजोर हो रही है, जिससे सोने की मांग घट रही है और कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 79,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 8 मार्च 2025 का दाम।
ये भी पढ़ें:- Infosys new wfh rule: WFH खत्म? इन्फोसिस का बड़ा फैसला, अब हर महीने 10 दिन ऑफिस आना जरूरी
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 80,040 | 87,300 |
चेन्नई | 79,890 | 87,150 |
मुंबई | 79,890 | 87,150 |
कोलकाता | 79,890 | 87,150 |
चांदी का रेट
8 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 100 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का दाम 99,100 रुपये पर था।
ये भी पढ़ें:- Petrol-Diesel: 8 मार्च की सुबह-सुबह जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम; जानें आपके शहर का हाल
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
