Gold Rate Today: आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,100 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 7 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
ये भी पढ़ें:- आज के लिए जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम; OMCs ने अपडेट की लिस्ट, जानें रेट्स
सोने के दाम क्यों आई गिरावट
एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। खासतौर पर अमेरिकी शुल्क नीतियों में संभावित रिवीजन और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, के प्रभाव से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इन कारणों के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है, जिससे मेटल की डिमांड में कमी आई है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,190रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 मार्च 2025 का दाम।
ये भी पढ़ें:- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर मिली राहत? जानें क्या कहती है ताजा रिपोर्ट
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 80,340 | 87,630 |
चेन्नई | 80,190 | 87,480 |
मुंबई | 80,190 | 87,480 |
कोलकाता | 80,190 | 87,480 |
चांदी का रेट
7 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1200 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का रेट 97,900 रुपये था।
ये भी पढ़ें:- Layoff: 5 महीने में दूसरी बार ओला इलेक्ट्रिक में छंटनी! 1000 पर लटकी तलवार- रिपोर्ट
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
