बिज़नेस

Gold Rate Today: होली से पहले गोल्ड में आई तेजी, जानिये मंगलवार 11 मार्च का सोने का दाम

Gold Rate Today: आज मंगलवार 11 मार्च को सोना में मामूली तेजी आई। बीते तीन दिन सोने के दाम में गिरावट रहने के बाद आज सोना चढ़ रहा है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 11 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

ये भी पढ़ें:- Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, फास्टिंग के दौरान नहीं मिलेगा फूड नोटिफिकेशन, शेयर पर रहेगी नजर

चांदी का रेट

11 मार्च 2025 को चांदी का रेट 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 200 रुपये की गिरावट है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

11 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,510 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

ये भी पढ़ें:- गर्मी से पहले बढ़ा कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों का तापमान, पेप्सिको ने बनाया 5 साल का प्लान, अंबानी की कैम्पा कोला को मिलेगी टक्कर

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली80,66087,980
चेन्नई80,51087,830
मुंबई80,51087,830
कोलकाता80,51087,830

सोने के दाम में क्यों रही तेजी

सोने की कीमत बढ़ने की वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। सोना एक सेफ इन्वेस्टमेंट के कारण निवेशक निवेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी; क्या आज मिली राहत? जानें ताजा रेट्स

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top