Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 February 2025: गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 85254 रुपये के मुकाबले बढ़कर 85690 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट 95046 रुपये/किलो के मुकाबले बढ़कर 96023 रुपये हो गया। बुधवार को बाजार ओपन होने तक यह भाव रहेगा। जैसे-जैसे कीमतों बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- एक लीटर तेल के लिए आज देने होंगे कितने पैसे? OMCs ने जारी कर दी ताजा भाव वाली लिस्ट
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
सोना 999 | 85690 रुपये | ||
सोना 995 | 85347 रुपये | ||
सोना 916 | 78492 रुपये | ||
सोना 750 | 64268 रुपये | ||
सोना 585 | 50129 रुपये | ||
चांदी 999 | 96023 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹65360 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹64980 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹79560 | ₹8678o | ₹65100 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹79410 | ₹86630 | ₹64980 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹79460 | ₹86680 | ₹65020 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
पटना में सोना का भाव | ₹79460 | ₹86680 | ₹65020 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹79560 | ₹86780 | ₹65100 |
ये भी पढ़ें:- भारत आ रही है टेस्ला! दिल्ली-मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन
वायदा बाजार में सोना का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 504 रुपये बढ़कर 85,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 504 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,912 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.62 प्रतिशत बढ़कर 2,914.46 डॉलर प्रति औंस हो गई।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
कारोबारियों के सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 484 रुपये की बढ़त के साथ 96,064 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 484 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96,064 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,455 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.43 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।
ये भी पढ़ें:- अगले महीने TCS के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा सैलरी हाइक, जानिए कितना होगा फायदा?
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
