बिज़नेस

Gold-Silver Price Today 22 February 2025: आज क्या है सोना-चांदी का रेट, जानें अपने शहर का भाव

gold

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। चूंकि शनिवार को बाजार बंद रहता है इसलिए इस दिन यही भाव रहेगा। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम पिछले बंद 86520 रुपये के मुकाबले गिरकर 86092 रुपये पर आ गया। इस तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 85747 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 78860 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50364 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 97789 रुपये/किलो से घटकर 97147 रुपये प्रति किलो हो गया।

ये भी पढ़ें:-  Petrol-Diesel: 22 फरवरी की सुबह-सुबह क्या है 1 लीटर तेल की कीमत? टंकी फुल करवाने के पहले यहां चेक करें रेट

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80240₹87540₹66040
मुंबई में सोना का भाव₹80240₹87740₹65650
दिल्ली में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
कोलकाता में सोना का भाव₹80240₹87540₹65650
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80290₹87590₹65690
जयपुर में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
पटना में सोना का भाव₹80290₹87590₹65690
लखनऊ में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
नोएडा में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
अयोध्या में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80290₹87540₹65690

ये भी पढ़ें:-  भारत आ रही है टेस्‍ला! दिल्‍ली-मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

ये भी पढ़ें:-  कश लगाने वालों को टेंशन देगी है ये खबर! 28 से बढ़कर 40% होगा GST, एक्साइज ड्यूटी अलग से

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top