Petrol-Diesel Price Today: ऑयल मा्र्केटिंग कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है. यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज (10 अक्टूबर) भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वहीं हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि हर सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव होता है तो कंपनी अपनी वेबसाइट पर उसे अपडेट कर देती है. बीते 22 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था और उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- IDFC Debit Card Offer: 10 नवंबर तक डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर पाएं ₹2,500 तक कैशबैक, जानिए डिटेल
पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत
IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें- डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन करीब 24 फीसदी बढ़कर हुआ 8.98 लाख करोड़ रुपये, ₹1.50 लाख करोड़ का रिफंड जारी
सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.
