Petrol-Diesel Price Today: 7 मार्च के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. 7 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: बीते कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 7 मार्च के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. 7 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट दाम की जानकारी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें– Yes Bank का तीन साल का लॉक-इन पीरियड हो रहा खत्म, अब इस कंपनी के शेयर के साथ आगे क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 6 मार्च के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों में दाम की जानकारी ले सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें– CIBIL Score है खराब तो बिगड़ सकता है हिसाब, इन टिप्स से लाएं इसमें सुधार
हर दिन अपडेट होते हैं भाव
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
