SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को होली से पहले तोहफा दिया है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। इस बार SBI ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। MCLR के कम होना या नहीं बढ़ने से ग्राहकों को फायदा होता है। यानी, इसका सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI पर होता है। ये नई दरें 15 मार्च 2025 से लागू हो चुकी है। ये नई MCLR रेट 15 मार्च 2025 से लेकर 15 अप्रैल 2025 तक के लिए है।
ये भी पढ़ें:- होली के पहले इस सरकारी बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी! अपने घर का सपना हो सकता है पूरा, Home Loan पर ब्याज दरें होंगी कम
अब ये हैं मार्च 2025 से नई MCLR दरें
SBI ने MCLR रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। ये पिछली दरों पर बरकरार है। एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें:- SBI Vs PNB: 1 साल की एफडी में 5 लाख निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, निवेश करने से पहले जरूर जान लें
पीरियड | मौजूदा MCLR (% में) | रिवाइज्ड MCLR (% में) |
---|---|---|
ओवरनाइट | 8.20 | 8.20 |
एक महीना | 8.20 | 8.20 |
तीन महीना | 8.55 | 8.55 |
छह महीना | 8.90 | 8.90 |
एक साल | 9.00 | 9.00 |
2 साल | 9.05 | 9.05 |
3 साल | 9.10 | 9.10 |
ये भी पढ़ें:- 8th Pay Commission: किस पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? ये रहा पूरा चार्ट, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना होगा फिटमेंट!
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत।
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 23 जनवरी तक कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा
