Stock Market Holidays March 2025: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो फिर आपको इस बात की जानकारी होना चाहिए कि मार्च 2025 में कितने दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च 2025 में शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर कुल 12 दिन मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। जानिए कब-कब बंद रहेगा बाजार?
ये भी पढ़ें:- IPO Calendar: प्राइमरी मार्केट की स्पीड पर लगा ब्रेक, अगले सप्ताह 1 आईपीओ होगा लॉन्च और 4 की होगी लिस्टिंग
Stock Market Holidays March 2025
14 मार्च, 2025, शुक्रवार को होली की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। वही, 31 मार्च, 2025 सोमवार को ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद) की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार की छुट्टियों के वजह से शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। इस हिसाब से मार्च 2025 में कुल मिलाकर 12 दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Stock market Open on Saturday: आज खुला रहेगा स्टॉक मार्केट! जानें आज NSE-BSE पर ट्रेडिंग का समय
Stock Market Holiday in 2025 – FULL LIST
- 26 फरवरी, 2025 (बुधवार): महाशिवरात्रि
- 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार): होली
- 31 मार्च, 2025 (सोमवार): ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)
- 10 अप्रैल, 2025 (गुरुवार): श्री महावीर जयंती
- 14 अप्रैल, 2025 (सोमवार): डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
- 1 मई, 2025 (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
- 15 अगस्त, 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
- 27 अगस्त, 2025 (बुधवार): गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार): महात्मा गांधी जयंती / दशहरा
- 21 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार): दिवाली – लक्ष्मी पूजन
- 22 अक्टूबर, 2025 (बुधवार): दिवाली बालीप्रतिपदा
- 5 नवंबर, 2025 (बुधवार): प्रकाश गुरुर्पब श्री गुरु नानक देव
- 25 दिसंबर, 2025 (गुरुवार): क्रिसमस
ये भी पढ़ें:- BigBasket IPO: कब आएगा आईपीओ? सीईओ हरि मेनन ने दिया ये हिंट
शुक्रवार 7 फरवरी को कैसा रहा शेयर बाजार?
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 अंक के आस-पास बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक टूटकर 22,124.70 अंक के आस-पास बंद हुआ।
