All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

ऑनलाइन तरीके से ऐसे फाइल करें EPF नॉमिनी की डिटेल, फॉलो करें यह स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

EPFO

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। EPF को मैनेज करने वाली संस्था EPFO अपने निवेशकों को वेबसाइट के जरिए अकाउंट नामिनेशन की जानकारी को ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा देती है। EPF मेंबर की मृत्यु या अन्य आकस्मिक घटना जैसी परेशानियों से बचने के लिए अकाउंट का नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। Employees’ Provident Fund(EPF) हमेशा से ही नौकरी पेशा लोगों के लिए इनवेस्टमेंट और सेविंग के कुछ सबसे बेहतर माध्यमों में से एक रहा है। EPF में निवेश से ना केवल ज्यादा इंट्रेस्ट रेट का फायदा हासिल होता है बल्कि टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है।

EPFO समय समय पर लोगों को e-nomination सुविधा के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराता रहता है। Provident Fund (PF), पेंशन (EPS) और इंश्योरेंस (EDLI) सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए अपना e-nomination फाइल करना बेहद ही जरूरी होता है।

लोगों को अपनी पत्नी, बच्चों और माता पिता का ध्यान रखने के लिए और ऑनलाइन PF, पेंशन और इंश्योरेंस के माध्यम से उनको सशक्त बनाने के लिए जरूर अपना नॉमिनेशन फाइल करना चाहिए। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अपना e-nomination फाइल कर सकते हैं।

क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

आपको ऑनलाइन तरीके से EPF अकाउंट में अपना नॉमिनी फाइल करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा। वहां पर आपको अपना UAN No. और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको मैनेज के टैब पर क्लिक कर ई-नॉमिनेशन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपके सामने जो पेज ओपन वहां पर मेंबर की पूरी जानकारी जैसे कि नाम, UAN, जन्म तिथि दिखाई देगी। उसके बाद आपको अपने स्थाई और मौजूदा पते की जानकारी को दर्ज करके सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इस स्टेप के बाद पारिवारिक घोषणा को अपडेट करने के लिए YES के विकल्प पर क्लिक करके ऐड फैमिली के ऑप्शन पर जाना होगा। वहां पर आपको जिसे नॉमिनी बनाना है उनका नाम, रिश्ता, पता, जन्मतिथि, और आधार नंबर की डिटेल को दर्ज करना होगा। Add Row विकल्प के जरिए आप एक से ज्यादा नॉमिनी की जानकारियों को दर्ज कर सकते हैं। इसके प्रॉसेस के बादआप नॉमिनेशन डिटेल्स पर जाकर यह तय कर सकते हैं कि किस नॉमिनी को EPF का कितना हिस्सा दिया जाना चाहिए। इसके बाद आपको सेव नॉमिनेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इस स्टेप के बाद आपको एक OTP जनरेट करना होगा, जिसके लिए आपको ई-साइन टैब पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिसे फिल करते ही आपका ई-नॉमिनेशन EPFO के साथ रजिस्टर हो जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top