All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में पीयूष जैन के आवास पर पहुंची डीजी जीएसटी की टीम, पीयूष की आज कोर्ट में पेशी

push jain

कन्नौज, जेएनएन। मूलत: इत्रनगरी कन्नौज के व्यवसायी पीयूष जैन पर डीजी जीएसटी इंटेलिजेंस की पकड़ मजबूत होती जा रही है। कानपुर के बाद कन्नौज में पीयूष के आवास पर अकूत दौलत मिलने के बाद भी डीजी की टीम की छापेमारी जारी है।

आरबीआइ और स्टेट बैंक की टीम नोट गिनने की चार बड़ी मशीन लेकर पीयूष जैन के आवास पर नोटों की गिनती में लगी हैं। इसी बीच डीजी जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम भी पहुंची है। कानपुर में रविवार को गिरफ्तार किए गए पीयूष जैन की आज कानपुर में कोर्ट में पेशी भी है।

इत्र की नगरी कन्नौज के निवासी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर के आवास के बाद कन्नौज में भी नोटों की गड्डियां मिल रही है। बुधवार से जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम की जारी कार्रवाई अभी भी जारी है। सोमवार को कन्नौज में उनके घर पर नोट की गिनती जारी रहेगी। इसके लिए आरबीआइ के साथ स्टेट बैंक के अफसरों की भी टीम आ गई है, जबकि नोट गिनने की तीन बड़ी और दो छोटी मशीनों को बढ़ा दिया गया है।

कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर नोट मिलना तीसरे दिन भी जारी है। आज भी तीन बड़ी और दो छोटी मशीनों को गिनती के काम में लगाया गया है। पहले भी मशीनें गिनती में लगी है। आज भारतीय रिजर्व बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक के कई अधिकारी भी कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर हैं। इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार तड़के ही हिरासत में लेकर यहां सर्वोदय नगर स्थित जीएसटी कार्यालय में रखा गया था।

jagran

कन्नौज में कई व्यवसाय के कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक आवास से मिली नकदी की गिनती जारी है। सोमवार सुबह दस नोटों की गिनती के लिए चार मशीन और पहुंच गईं हैं। मशीनों को एसबीआइ के कर्मी लेकर पहुंचे। कारोबारी के यहां अब कुल सात मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है। इसके अलावा यहां पर बरामद हुए केमिकल और चंदन आयल का भी सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए 500 खाली शीशी मंगाई गईं हैं।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कानपुर व कन्नौज के अलावा आधा दर्जन से अधिक संपत्तियां दूसरे राज्यों में हैं। यह संपत्तियां मुंबई से गुजरात तक में हैं। माना जा रहा है कि जीएसटी इंटेलिजेंस व आयकर अधिकारी इन संपत्तियों की भी जांच जल्द शुरू कर सकते हैं। पीयूष जैन के कानपुर में ही चार मकान है। कन्नौज में पैतृक संपत्ति है। पीयूष को करीब से जानने वालों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ही आगरा, प्रयागराज और गौतमबुद्ध नगर में पीयूष की संपत्तियां हैं। मुंबई और गुजरात में भी उन्होंने संपत्ति खरीदी है। संपत्तियां बहुत ही पॉश इलाके में हैं और इन सभी की कीमत करोड़ों में है। पीयूष ने अपनी दो नंबर की आय को संपत्तियां खरीदने में ही लगाया है।  

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top