All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Holiday Calendar 2022: खत्म हुआ इंतजार, जानें- साल 2022 की छुट्टियों की लिस्ट

नए साल के आते ही कुछ लोग सबसे पहले हिसाब लगाने लगते हैं कि इस साल कितनी अनिवार्य छुट्टी मिली. इस साल यानी 2022 की छुट्टी की लिस्ट का इंतजार करने वाले लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. इस साल कुल अनिवार्य छुट्टियां 14 हैं. जानें सभी डिटेल्स.

नई दिल्ली: साल 2022 (Happy News Year 2022) आने वाला है, बस कुछ घंटों की दूरी है उसके बाद आप नए साल में प्रवेश कर जाएंगे. साल 2021 को विदाई और नए साल के वेलकम के लिए सभी लोग काफी उत्सुक हैं. इससे भी ज्यादा कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी ताकी उसी हिसाब से वह अपना किसी भी प्रकार का प्लान कर सकें. तो ऐसे लोगों की बेसब्री खत्म हो गई है क्योंकि साल 2022 के लिए सरकार की तरफ से अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई तो चलिए जानते हैं कि इस साल आपको कितन छुट्टियां मिलेंगी.

साल 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी. बता दें कि अनिवार्य छुट्टी को राजपत्रित अवकाश भी कहा जाता है. वहीं वैकल्पिक छुट्टियों कि लिस्ट में से कुछ ही छुट्टी आप ले सकते हैं. वहीं राजधानी दिल्ली के बाहर मौजूद प्रशासनिक कार्यलयों में भी 14 अनिवार्य छुट्टियां रहेंगी और 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 छुट्टी आप ले सकते हैं. 

Read more:बाजार में लॉन्च हुई कोरोना की दवा Molnupiravir, जानिए कीमत और कैसे मिलेगी ये गोली

2022 की अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, 2022
महावीर जयंती -14 अप्रैल, 2022
गुड फ्राइडे- 15 अप्रैल, 2022
ईद-उल-फितर 03 मई 2022
बुद्ध पूर्णिमा- 16 मई, 2022
बकरीद -जुलाई 10,2022
मुहर्रम- 09 अगस्त, 2022
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर, 2022
दशहरा – 05 अक्टूबर, 2022
पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन- 7 अक्टूबर 2022
दिवाली- 24 अक्टूबर 2022
गुरु नानक जयंती- 08 नवंबर, 2022
क्रिसमस- 25 दिसंबर, 2022

Read more:ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर, IRCTC ने फिर से शुरू की ये काम की सर्विस

कई राज्यो में महाशिवरात्रि और होली की भी छुट्टी

बता दें कि देश के  कई राज्यों में महाशिवरात्रि और होली की छुट्टी भी रहेगी. इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (मंगलवार) और होली 18 मार्च (शुक्रवार) को रहेगी. ऐसे में इन राज्यों के लिए यह बेहद ही अच्छी बात है कि उन्हें 2 छुट्टी और मिलेगी. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top