All for Joomla All for Webmasters
एजुकेशन

GATE Admit Card 2022: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, डाउनलोड @iitkgp.ac.in

GATE 2022 Admit Card: इंजीनियरिंग पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए होने वाले गेट एग्जाम-2022 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे.

नई दिल्ली: GATE Admit Card 2022: इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम गेट-2022 (GATE 2022) के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे. एग्जाम 5 फरवरी 2022 से होंगे, इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए गए एग्जाम नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर होंगे. 

यहां देख सकेंगे एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2022 How To Download)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा एग्जाम आयोजित करवाए जाएंगे. एडमिट कार्ड भी इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के तय समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अवेलेबल होगा. 

4 दिन होंगे एग्जाम (GATE 2022 Exam Date)
IIT खड़गपुर द्वारा गेट 2022 एग्जाम का शेड्यूल 20 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था. एग्जाम फरवरी के चार दिनों में आयोजित होंगे, जो 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को तय किए गए हैं. 

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड (GATE 2022 Admit Card)

  • STEP 1: IIT खड़गपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जाएं.
  • STEP 2: ‘GATE-2022 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें 
  • STEP 3: नए पेज पर लॉग-इन डिटेल्स भरें
  • STEP 4: सबमिट करते ही एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा
  • STEP 5: ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट अपने निकाल लें

इन बातों का ध्यान रखें अभ्यर्थी
गेट एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के दिन से लेकर एडमिशन तक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में एग्जाम खत्म होने के बाद भी उन्हें एडमिट कार्ड संभालकर रखना होगा. एडमिशन के दौरान एडमिट कार्ड अहम डॉक्यूमेंट के रूप में रहेगा. एग्जाम के दौरान अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी कार्ड भी लेकर जाएं. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top