All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने सबसे छिपाया था सगाई का सीक्रेट, रणवीर से शादी के 4 साल पहले ही थीं इंगेज्ड

ranveer_deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चहेते कपल हैं। दोनों जब पति-पत्नी नहीं थे तबसे उनकी जोड़ी हिट है। कम लोग जानते हैं कि दीपिका-रणवीर ने शादी के 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। उन्होंने ये बात सबसे छिपाई थी। बस दोनों के माता-पिता और बहनों अनीषा और रितिका भवनानी को इस बारे में पता था। संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान 2012 में प्यार हुआ था। 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2018 में शादी की थी। आज दीपिका पादुकोण का बर्थडे है। इस मौके पर यहां है उनके इंटरव्यू के अंश जिसमें उन्होंने अपनी सीक्रेट सगाई का खुलासा किया था।

6 महीने बाद ही ले लिया था शादी का फैसला


दीपिका पादुकोण ने 2018 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप पर बात की थी। दीपिका ने बताया था, जब मैं पीछे देखती हूं तो शुरुआत के 6 महीने मैं इमोशनली जुड़ी थी। इसके बाद ये हुआ कि हम शादी कब करेंगे? मुझे उन्हें लेकर कभी डाउट नहीं था।


.झगड़े हुए पर नहीं किया ब्रेकअप


दीपिका ने बताया था, 6 साल के रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं लेकिन हमने ब्रेकअप कभी नहीं किया। हमारे बीच कभी बड़ा झगड़ा नहीं हुआ न हमने सोचा कि चलो कुछ दिन अलग हो जाते हैं और चीजें देखते हैं। हम झगड़े, हमारे उतार-चढ़ाव रहे लेकिन हम डंटे रहे। 


सगाई की नहीं लगने दी भनक

दीपिका ने बताया था, हमने 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। किसी को इस बारे में पता नहीं है। हमारे पेरेंट्स और हमारी बहनों को ही ये बात पता थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक-दूसरे के रीति-रिवाज से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इसके बाद दोनों के कई सारे रिसेप्शन सुर्खियों में रहे। अभी भी ये जोड़ी लोगों को कपल गोल देती रहती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top