क्या आप कार खरीदने जा रहे हैं? अगर हां, तो ध्यान रखें कि बैंक 3 साल से 5 साल तक के लिए कार लोन दे रहे हैं। हां, इनमें से कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो 7 साल तक के लिए कार लोन दे रहे हैं। जब भी कार लोन लेने जा रहे हैं तो इस बात कर ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा पीरियड के लिए कार लोन लेते हैं तो आपको कम ईएमआई (EMI) देनी होगी, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप कम समय का लिए कार लोन लेते हैं तो आपको ईएमआई अधिक देनी होगी। आइए जानते हैं कि कहां सस्ता कार लोन मिल रहा है-
सबसे सस्ता कार लोन
बैंक | ब्याज दर (%) | EMI रुपये |
पंजाब नेशनल बैंक | 6.55-10.30 | 1959-2139 |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.85-8.55 | 1973-2054 |
इंडियन बैंक | 6.90-7.10 | 1975-1985 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.00-9.75 | 1980-2112 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.00-7.70 | 1980-2013 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 7.15-7.50 | 1987-2004 |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 7.25-7.95 | 1992-2025 |
IDBI बैंक | 7.35-9.80 | 1997-2115 |
Axis बैंक | 7.45-14.50 | 2001-2353 |
ICICI बैंक | 7.5-8.5 | 2044-2052 |
लोन अमाउंट – 1 लाख रुपये, समय सीमा- 5 साल
Source :