All for Joomla All for Webmasters
धर्म

जयपुर स्थित बृहस्पति धाम मंदिर जहां होती है मनोकामना पूरी

दुनिया का एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर जहां पूजा करने से मिलती है गुरु बृहस्पति की कृपा और दूर होते हैं कुंडली में बृहस्पति के दोष! देश विदेश से लाखों भक्तों ने दुनिया के एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर में पूजा करके अपनी मनोकामना पूरी की है।

बृहस्पति को ग्रहों में एक ग्रह एवं देवताओं में गुरू की संज्ञा प्राप्त है। शिक्षा, संतान, विवाह, राजयोग, राजनीति, व्यापार, विदेश यात्रा, स्वास्थ्य व धन का आशीर्वाद देते हैं देव गुरु बृहस्पति। यदि आप गुरु बृहस्पति की कृपा पाकर जीवन में उन्नति करना चाहते हैं या जीवन की वर्तमान परेशानियों को दूर करना चाहते हैं और इसके लिए आसान उपाय खोज रहे हैं तो हम आपको ऐसे सिद्ध स्थान के बारे में बताते हैं जहां पर साक्षात गुरु बृहस्पति देव की स्वर्णिम प्रतिमा की पूजा करके आप गुरु बृहस्पति की भरपूर कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जयपुर में महारानी फार्म, दुर्गापुरा में महंत श्री नरेंद्र जी द्वारा स्थापित देव गुरु बृहस्पति धाम मंदिर में बृहस्पति भगवान की सवा पाँच फीट की स्वर्णिम प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर के निर्माण के लिए देवगुरु बृहस्पति ने महंत श्रीनरेंद्र जी के स्वप्न में आकर प्रेरणा दी थी। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इस मंदिर का निर्माणकार्य मात्र 45 दिनों में संपन्न हुआ। देश विदेश से लाखों भक्तों ने दुनिया के एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर में पूजा करके अपनी मनोकामना पूरी की है।

हालांकि, यदि आप किसी वजह से मंदिर में जाकर पूजा करने में असमर्थ हैं तो आप https://brihaspatidham.com/ पर जाकर ऑनलाइन भगवान बृहस्पति की पूजा अर्चना करके दोष निवारण कर सकते हैं एवं कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप मंदिर के पोर्टल पर जाकर 7, 21 या 52 गुरुवार के लिए ऑनलाइन मनोकामना टोकरी अर्पित कर सकते हैं। आप अपने दोष के हिसाब से बृहस्पति मंत्र का जाप करने के लिए मंदिर में बुकिंग कर सकते हैं, जहां पर आपके नाम से सवा लाख मंत्रों का जप एवं हवन किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप बृहस्पति परिवार के सदस्य बनते हैं तो आप और आपके परिवार की मनोकामना के लिए प्रतिदिन बृहस्पति हवन, बृहस्पति जाप, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जाता है। जिसका रोजाना फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जाता है। प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7 बजे बृहस्पति धाम के फेसबुक पेज पर दीपदान महाआरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। सभी सदस्यों को ई-मेल के माध्यम से गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्रदान किया जाता है। सदस्यों के लिए निः शुल्क कुंडली सेवा भी दी जाती है। कुंडली में बृहस्पति के दोष और उनके उपाय जानने के लिए बृहस्पतिधाम मंदिर में पूजा अर्चना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मोबाइल नंबर 7300088446 पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर ई-मेल के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top