All for Joomla All for Webmasters
टेक

Google I/O 2022: एंड्राइड 13 इस दिन हो सकता है लॉन्च, सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर दी जानकारी

Google I/O 2022 गूगल की तरफ से हर साल एक इवेंट आयोजित किया जाता है। जिसे Google I/O 2022 नाम दिया गया है। इस इवेंट में सॉफ्टवेयर से जुड़े कई ऐलान किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार क्या ऐलान हो सकते हैं?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google I/O 2022 : गूगल के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस का ऐलान हो गया है। Google I/O कॉन्फ्रेंस इस साल 11 मई 2022 को आयोजित हो रहा है। यह एक दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस होगा, जो कि 12 मई तक चलेगा। इसमें कई तरह के सत्र होंगे। हर सत्र में सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सवाल और जवाब हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ बड़े ऐलान संभव हैं। 

कहां होगा ये इवेंट 

Google I/O 2022 कॉन्फ्रेंस शोरलाइन एम्फीथिएटर (Shoreline Amphiteater) के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर में होगी, जिसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। यह सभी डेवलपर्स और यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री होगी। इस बारे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके जानकारी दी है। इस कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड से ही होंगे। बता दें कि यह दूसरा साल है, जब Google का I/O इवेंट वर्चुअली होगा। इससे पहले गूगल की तरफ से साल 2020 के इवेंट को कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया था। जबकि साल 2022 का इवेंट वर्चुअली हुआ था। इस इस बार के इवेंट में गूगल कुछ लोगों को ऑडियंस में बैठने की इजाजत देगा। इसमें कुछ ब्रॉडकास्टर्स को लिमिटेड लाइव ऑडियंस के तौर पर बैठाया जाएगा। इसमें गूगल के कर्मचारी, कुछ पार्टनर शामिल होंगे।

क्या है Google I/O 2022 इवेंट 

Google I/O का मुख्य फोकस सॉफ्टवेयर होता है। इस साल भी सॉफ्टवेयर को लेकर कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। इस साल एंड्राइड का नया वर्जन , aka एंड्राइड 13 को I/O इवेंट में शोकेस किया जा सकता है। साथ ही Wear OS में कुछ अपडेट्स को जारी किया जा सकता है।  जिसे पिछले साल तब बदल दिया गया था जब Google ने इसे सैमसंग के Tizen OS के साथ मर्ज करने का फैसला किया था। इस इवेंट में हार्डवेयर को लेकर कोई ऐलान आमतौर पर नहीं किया जाता है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top