All for Joomla All for Webmasters
बिहार

बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं, अभी और बढ़ेगा तापमान; जानिए प्रमुख शहरों का हाल

39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा बिहार का सबसे गर्म स्थान। 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान। पुरबा हवा के कारण मौसम में तपिश रहेगी बरकरार। मार्च महीने का टूट रहा रिकार्ड। 2010 के 27 मार्च को 41 से भी ऊपर था तापमान।

पटना, जागरण संवाददाता।  Bihar Weather News: प्रदेश में सूरज का तल्ख तेवर के कारण चैत मास में हीं लोगों को जेठ की गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार है। राजधानी पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दो दिनों बाद तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर, प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान दर्ज किया गया। वहीं 20.1 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर (सहरसा) का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पुरबा हवा के कारण शुष्‍क बना रहेगा मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किमी उपर तक बना हुआ है। इसकी गति 5-6 किमी प्रतिघंटा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन-रात के तापमान में अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में वृद्धि का कारण पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवा है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के कई हिस्सों में जलाशय होने के कारण पश्चिम से आ रही गर्म पूर्वी हवा के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जाती हैं हालांकि पछुआ हवा के कारण पहाड़ी वाले इलाकों में तापमान अधिक दर्ज किया जाता है। वहीं प्रदेश में आंधी-पानी के हालात नहीं बनने से भी पारे में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विज्ञानी की मानें तो आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश का तापमान 38-40 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं। वहीं तीन से चार दिनों के बाद पछुआ के कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • पश्चिमी चंपारण   38.0 डिग्री
  • सिवान              36.2 डिग्री
  • सारण               36.3 डिग्री
  • बक्सर              39.7 डिग्री
  • पटना               38.2 डिग्री
  • औरंगाबाद        37.6 डिग्री
  • गया                 37.3 डिग्री
  • शेखपुरा            39.2 डिग्री
  • सहरसा            35.5 डिग्री सेल्सियस  

मार्च महीने में पटना का अधिकतम तापमान

गर्म दिन         अधिकतम तापमान

27 मार्च 2010       41.4

25 मार्च 2011       37.5

28 मार्च 2012       38.9

25 मार्च 2013       36.0

29 मार्च 2014       38.0

26 मार्च 2015       37.6

20 मार्च 2016       37.7

25 मार्च 2017       37.8

25 मार्च 2018       38.0

31 मार्च 2019       39.0

27 मार्च 2020       36.0

31 मार्च 2021       39.6

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top