All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

खुशखबरी: नवरात्रि वाले सप्ताह में सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, चेक करें कितना कम हुआ भाव?

gold

भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भारी उतार-चढ़ाव रहा। नवरात्र वाले इस सप्ताह सोना-चांदी सस्ता मिल रहा है।

Gold Silver Weekly Price: भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भारी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। नवरात्र वाले इस सप्ताह में सोने के रेट में 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी 703 रुपये तक सस्ती हुई है। 

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (1 अप्रैल) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (28 मार्च) के 51, 691 रुपये मुकाबले 53 रुपये गिरकर 51, 638 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को 67,592 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 1 अप्रैल को 66, 889रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ेंPNB कस्टमर्स ध्यान दें! कल के बाद बदल रहा यह बेहद जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी

पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल
शुद्धता                                 28 मार्च के रेट (Rs)       1 अप्रैल के रेट (Rs)      रेट में बदलाव (Rs)
सोना (प्रति 10 ग्राम)   999        51691                          51638                           -53
सोना (प्रति 10 ग्राम)   995        51484                          51431                           -53
सोना (प्रति 10 ग्राम)   916        47349                          47300                           -49
सोना (प्रति 10 ग्राम)   750        38768                          38729                           -39
सोना (प्रति 10 ग्राम)   585        30239                          30208                            -31
चांदी (1 किलो)       999           67592                          66889                           -703

Source-IBJA

ये भी पढ़ेंअब रसोई गैस भी हुई महंगी, PNG की बढ़ी कीमतें आम आदमी की जेब पर डालेंगी असर

शनिवार और रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब कि इंडियन बुल एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) छुट्टी के कारण  शनिवार और रविवार को सोने-चांदी का रेट जारी नहीं करती है। IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top