All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

HDFC Bank ने FD पर बढ़ाया ब्याज, अब इतनी दर पर मिलेगा रिटर्न, ये रही लिस्ट

hdfc_bank

HDFC Bank FD Interest Rates Hike एचडीएफसी बैंक ने सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि नई सावधि जमा (FD) दरें 6 अप्रैल 2022 से प्रभावी हैं।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने कुछ अवधियों वाली 2 करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। ऋणदाता की वेबसाइट के अनुसार, नई सावधि जमा (FD) दरें 6 अप्रैल 2022 से प्रभावी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक ने अपनी एक साल की एफडी की ब्याज दर को 5 फीसदी से 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.10 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही, एक साल एक दिन से दो साल की अवधि वाली एफडी की ब्याज दर को भी 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5 प्रतिशत से 5.10 प्रतिशत कर दिया है।

FD पर ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन की FD- 2.50%
  • 15 से 29 दिन की FD- 2.50%
  • 30 से 45 दिन की FD- 3%
  • 46 से 60 दिन की FD- 3.00%
  • 61 से 90 दिन की FD- 3%
  • 91 दिन से 6 महीने की FD- 3.5%
  • 6 महीने 1 दिन से 9 महीने की FD- 4.4%
  • 9 महीने एक दिन से एक साल की FD- 4.4%
  • एक साल की FD- 5.10%

ये भी पढ़ें- बदल गया है आपका मोबाइल नंबर, तो फटाफट करें Aadhaar Card से लिंक; यहां जानें प्रोसेस

  • 1 साल 1 दिन से 2 साल की FD- 5.10%
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल की FD- 5.20%
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल की FD- 5.45%
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल की FD- 5.60%

गौरतलब है कि यह ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के अलावा सभी भारतीयों के लिए हैं। वरिष्ठ नागरिकों की एफडी पर यह ब्याज दरें अप्लाई नहीं होती हैं। अगर वरिष्ठ नागरिक बैंक के साथ एफडी शुरू करते हैं तो उन्हें इनसे ज्यादा ब्याज दरें मिलती हैं।

वरिष्ठ नागरिक के लिए FD पर ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन की FD- 3.00%
  • 15 से 29 दिन की FD- 3.00%
  • 30 से 45 दिन की FD- 3.50%
  • 46 से 60 दिन की FD- 3.50%
  • 61 से 90 दिन की FD- 3.50%
  • 91 दिन से 6 महीने की FD- 4.00%
  • 6 महीने 1 दिन से 9 महीने की FD- 4.90%

ये भी पढ़ें- अगर ATM में फंस जाए कैश, तो सबसे पहले करें ये काम; नहीं तो पैसे से धो बैठेंगे हाथ

  • 9 महीने एक दिन से एक साल की FD- 4.90%
  • एक साल की FD- 5.60%
  • 1 साल 1 दिन से 2 साल की FD- 5.60%
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल की FD- 5.70%
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल की FD- 5.95%
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल की FD- 6.35%*
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top