All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Ram Navami 2022: रामनवमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Ram Navami 2022 चैत्र मास की नवमी तिथि को दशरथ पुत्र भगवान श्री राम ने अयोध्या में जन्म लिया था। जिन्होंने आगे चलकर सत्य से असत्य को हरा दिया। जानिए रामनवमी के दिन कौन से उपाय करने से होंगे धनवान।

नई दिल्ली, Ram Navami 2022: चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदू धर्म के लिए काफी खास है। क्योंकि राम नवमी के दिन ही भगवान श्री राम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर पर जन्म लिया था। इस बार यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन देशभर में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक जगहों में अनुष्ठान होने के साथ-साथ घरों में विधिवत तरीके से भगवान राम की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवमी के दिन कुछ उपाय करके जातक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पा सकता है। जानिए राम नवमी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त

राम नवमी तिथि- 10 अप्रैल 2022, रविवार

नवमी तिथि आरंभ –10 अप्रैल सुबह 01.32 बजे से शुरू

नवमी तिथि समापन –11 अप्रैल सुबह 03.15 बजे

श्री राम जी की पूजा का शुभ मुहूर्त -10 अप्रैल सुबह 11.10 बजे से 01.32 बजे तक

राम नवमी के दिन करें ये खास उपाय

  • घर के वास्तु दोष, नजर दोष, तंत्र-मंत्र बाधा को दूर करने के लिए रामनवमी के दिन एक कटोरी में गंगाजल या फिर जल ले लें और श्री राम के रक्षा मंत्र ‘ऊं श्रीं ह्वीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नम:’ का करीब 108 बार जाप करें। इसके बाद इस जल को घर के अंदर से लेकर बाहर तक छिड़क दें।
  • धन लाभ के साथ हर काम में सफलता पाने के लिए राम नवमी के दिन रामाष्टक का पाठ करना चाहिए।
  • हर काम में सफलता पाने के लिए प्रभु श्री राम को चंदन का तिल लगाएं। इसके साथ ही राम स्तुति का पाठ कर लें।
  • राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही भोग के साथ तुलसी दल अवश्य इस्तेमाल करें। इससे श्री राम जल्द प्रसन्न होगे।
  • रामनवमी के दिन रामचरितमानस, सुदंरकांड का पाठ करना लाभकारी होगा। आपके हर काम बनने लगेंगे।
  • जातक अगर आपना भाग्योदय चाहता है तो इसके लिए रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की स्तुति करना लाभकारी होगा। इसके अलावा राम रक्षा स्त्रोत का भी पाठ कर लें।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top