All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

IAS And IPS Officers Transferred : उत्तर प्रदेश में 14 आइएएस और 14 आइपीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई जिलों के डीएम तथा एसपी

yogi_adityanath

IAS And IPS Officers Transferred In UP गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। एक दर्जन से अधिक आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की दूसरी पारी के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शुरुआत से ही गति पकड़ ली है। सभी मंत्रियों तथा सीनियर अफसरों को कार्य सौंपने के बाद सरकार ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। 14 आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। शासन ने 14 आइएएस 14 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। छह जिलों संभल, सिद्धार्थनगर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर देहात और मेरठ के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इसी तरह से नौ जिलों के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के डीएम जितेन्द्र सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि नेहा जैन कानपुर देहात की नई जिलाधिकारी होंगी। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे।

प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात है कि सरकार ने तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

jagran

सचिव मुख्यमंत्री आलोक को अर्थव्यवस्था 10 खरब डॉलर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी :मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।

14 आइपीएप अफसरों के तबादले

विनीत जायसवाल अमरोहा के नए एसपी।

हेमंत कुटियाल मुरादाबाद के नए एसएसपी।

राजेश कुमार सक्सेना बलरामपुर के नए एसपी।

अशोक कुमार रामपुर के नए एसपी।

कौस्तुभ महराजगंज के नए एसपी।

सोनम कुमार संतकबीर नगर के नए एसपी।

विकास कुमार वैद्य हाथरस के नए एसपी।

अतुल शर्मा द्वितीय चित्रकूट के नए एसपी।

धवल जायसवाल कुशीनगर के नए एसपी।

अंकित मित्तल बरेली पीएसी कमांनडेंट।

प्रदीप गुप्ता कानपुर पीएसी कमांनडेंट।

इनके अलावा पूनम, बबलू कुमार तथा सचीन्द्र पटेल को प्रतीक्षारत किया गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top