All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Monthly Horoscope May 2022: इस महीने मिथुन राशिवालों को आर्थिक लाभ के योग, कई राशियों के लिए जोखिम भरा रहेगा मई का महीना

Monthly horoscope

Monthly Horoscope May 2022: मई के महीने में कई ग्रहों का उलटफरे देखने को मिलेगा जिससे मानव जीवन प्रभावित होगा। अभी सूर्य ग्रहण समाप्त ही हुआ तो इसका असर भी अगले एक महीने तक देखने को मिलेगा।

Monthly Horoscope May 2022: मई के महीने में कई ग्रहों का उलटफरे देखने को मिलेगा जिससे मानव जीवन प्रभावित होगा। अभी सूर्य ग्रहण समाप्त ही हुआ तो इसका असर भी अगले एक महीने तक देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। वहीं कुछ राशिवाले जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपू्र्ण और जोखिम भरा हो सकता है। ज्योतिर्विद के मुताबिक, यह महीना मिथुन  राशि वालों के लिए जबरदस्त लाभ पहुंचाने वाला होगा। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए मई का यह महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किन्हें मिलेंगी चुनौतियां-

मेष राशि – मास के प्रारंभ में धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें।  माता का सानिध्य मिलेगा। परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज सज्जा के कार्य तथा वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक रहेंगे। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा।

वृष राशि -मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत भी रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें।  माता का स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। 14 मई के उपरांत माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी, परंतु नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक हो सकती है। संयत रहें।

मिथुन राशि -आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है।  14 मई के बाद कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 18 मई के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Horoscope 1 May 2022 : कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

कर्क राशि -मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। परंतु बातचीत में संयत रहें।  नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है और किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। 18 मई से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। 

सिंह राशि -आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु मन अशांत रहेगा।  आत्मसंयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान भी आ सकते हैं। 18 मई के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 23 मई से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि -आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें।  शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के स्त्रोत बन सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 14 मई से नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 18 मई से कारोबार में वृद्धि होगी। 

तुला राशि -मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। संयत रहें।  क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। 15 मई से आय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 18 मई से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 23 मई से मन को कुछ शांति मिल सकती है। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक राशि -मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।  परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 मई के बाद पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढेगी। परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 18 मई के बाद किसी मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: लापता सरकारी कर्मियों के मामले में फैमिली पेंशन के नए नियम, एनपीएस के तहत ऐसे होगा पेमेंट

धनु राशि -आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु 14 मई तक मन अशांत भी रहेगा।  धैर्य बनाए रखें। 15 मई से मानसिक शांति रहेगी। 18 मई से कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आ सकती है। परंतु परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 24 मई से किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। 

मकर राशि -मास के प्रारंभ में आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें।  15 मई से धैर्यशीलता में कमी आएगी। संयत रहें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। आयात निर्यात का कारोबार भी हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। विदेशी आय बढ़ सकती है।

कुंभ राशि -आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु 17 मई तक धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  18 से बातचीत में संतुलन बनाए रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। 15 मई से कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। परंतु रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों से सहयोग बनाए रखें। 24 मई के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि -आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मास के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी।  कला या संगीत में रुचि रहेगी। 15 मई से कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। 18 मई से धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में भी सदभाव बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top