All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Delhi News: जानिए कौन है सबसे तेज कार चलाने वाली महिला गीता बत्रा, दुनिया के सबसे उंचाई के गांव में राइडिंग कर बनाया विश्व रिकार्ड

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली निजामुद्दीन ईस्ट में रहने वाली गीता बत्रा को सबसे तेज कार चलाने वाली महिला का खिताब मिला है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के कामिक गांव, स्पीति घाटी तक की यात्रा 10 दिन में पूरी करने के लिए व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स इंडिया संस्था की ओर से यह खिताब दिया गया है। यह गांव 15500 फीट (4587 मीटर) की उंचाई पर है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा उंचाई पर स्थित गांव है।

ये भी पढ़ें Indian Railways: ट्रेन में नहीं होगी सीट की मारा-मारी, रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ाए ड‍िब्‍बे; देखें List

गीता ने दिल्ली से कामिक और कामिक से दिल्ली तक की यात्रा 10 दिनों में तय की। इस दौरान उन्होंने कुल 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नया रिकार्ड बनाया। गीता चार जून की सुबह दिल्ली से रवाना हुई थीं और कामिक होते हुए 13 जून की रात वापस दिल्ली पहुंचीं। आइटी प्रोफेशनल 42 वर्षीय गीता कड्रिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं।

गीता ने बताया कि उन्हें काफी पहले से राइडिंग का शौक है, इसलिए वह अलग-अलग जगहों पर खुद कार चलाकर जाती हैं। जून में वह ब्लू माउंटेन एक्सपीडिएशन ग्रुप के साथ कार से गई थीं। इसमें 11 कारों में कुल 25 लोग गए थे। गीता ने पूरे रास्ते अपनी कार खुद ड्राइव की और खोजयात्रा के क्षेत्र में नया रिकार्ड बनाया।

ये भी पढ़ें RBI Rules: बैंकों के र‍िकवरी एजेंट पर RBI सख्‍त, इतने बजे कॉल की तो खैर नहीं; जान‍िए यह न‍ियम

दिल्ली से चलने के बाद वह हिमाचल के थियोग पहुंचीं, फिर चितकुल, धनकड़, चीचम, चंद्रताल, काजा, चंद्रताल होते हुए मनाली पहुंचीं। इसके बाद कामिक गांव गईं। गीता ने बताया कि पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाना बड़ी चुनौती है। इस बार उन्होंने रिकार्ड बनाने का संकल्प लिया था और काफी अभ्यास कर ड्राइविंग में और सुधार किया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top