All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Bank Holidays in November 2022 : नवंबर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? यहां देखिए पूरी लिस्ट

वैसे तो आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कार्यों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जब हमें ब्रांच जाना हो, उस दिन बैंक खुले रहें। इसके लिए आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके। मंगलवार से नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा। नवंबर महीने में 10 दिन बैंकों की छुट्टी (Holidays in November 2022) रहेगी। बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय पर निपटा लें। आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

ये भी पढ़ें–Savings Bank Account Closing: खाते से पैसे निकालकर ही बंद न करवा दें बैंक खाता, एक चूक से होगा भारी नुकसान

इन तारीखों पर रहेंगी बैंकों की छुट्टियां

1 नवंबर 2022 :

इस दिन कर्नाटक स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर बेंगलुरु और इंफाल जोन में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो एक नवंबर को बैंक ना जाएं। अन्य सभी जोन्स के बैंक 1 नवंबर को खुले रहेंगे।

6 नवंबर 2022 :

ये भी पढ़ें– Gold-Silver Price Today : सोना चमका-चांदी फीकी, खरीदने से पहले चेक करें कितना पहुंचा 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट?

इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

8 नवंबर 2022 :

इस दिन गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा है। इस मौके पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और हैदराबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर सहित दूसरे जोन्स में बैंक खुले रहेंगे।

11 नवंबर 2022 :

ये भी पढ़ें– सामान्य बैंक अकाउंट को कैसे बदलें जनधन खाते में, बहुत आसान है प्रक्रिया, मिलेंगे कई लाभ

इस दिन कनकदास जयंती/वांगला महोत्सव है। इस मौके पर बेंगलुरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे।

12 नवंबर 2022 :

इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

13 नवंबर 2022 :

इस दिन रविवार होने क चलते बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें– महंगाई क्यों नहीं हो रही कम? सरकार को वजह बताएगा रिजर्व बैंक, अगले सप्ताह अहम बैठक

20 नवंबर 2022 :

इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

26 नवंबर 2022 :

इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर 2022 :

इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

23 नवंबर 2022 :

इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

यहां से भी देख सकते हैं बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लोगों की सुविधा के लिए हर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी की हुई है। इस लिस्ट को आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बैंकों की छुट्टियों के दिनों में आप नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM) और डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए अपने बैंकिंग काम पूरे कर सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top