Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिलेगा, यहां जानिए आज के ताजा दाम.
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price in India) की कीमतों पर असर पड़ेगा या नहीं, ये सवाल सभी के मन में होगा. 20 दिसंबर के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price in Delhi) की ताजा कीमत जारी कर दी हैं. हर दिन की तरह 20 दिसंबर को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. यहां जानिए आज 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितने पैसे भरने होंगे.
ये भी पढ़ें – PNB दे रहा कारोबार बढ़ाने का मौका, इस स्कीम से आपके बिजनेस को लग जाएंगे पंख- चेक करें डीटेल्स
पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव?
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं. 15 दिसंबर के दिन भी तेल कंपनियों (OMCs) ने तेल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है. IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें – Sovereign Gold Bond: आज से सस्ते में सोना खरीदने का मौका, मिलेगा 20% का गारंटीड रिटर्न; जानिए क्यों है फायदे का सौदा
सुबह 6 बजे जारी होते हैं दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.