Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप आपके शहर के लिए ताजा कीमतों को जान सकते हैं.
Petrol-Diesel Price Today: पिछले कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं देखने को मिला है. 22 मई के बाद से अबतक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर आप 26 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव के ताजा अपडेट जानना चाहते हैं तो देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के ताजा दाम जारी कर दिए हैं. देश के महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता (Petrol-Diesel Price Hindi) के लिए ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है.
ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ESIC निकालेगी 6,400 वैकेंसीज
आज के लिए ताजा दाम जारी
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आज (26 दिसंबर) के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. वैसे 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को चेंज नहीं किया गया है. IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें – आपका आधार कार्ड भी हो गया 10 साल पुराना तो फटाफट करा लें अपडेट, UIDAI ने दी जानकारी
सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.