Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है. यहां जानिए कि 28 फरवरी के लिए ताजा भाव क्या हैं.
Petrol-Diesel Price Today: फरवरी महीने के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल के भाव को जारी कर दिया है. आज के लिए ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है. 28 फरवरी को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि बीते कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार ने ना तो पेट्रोल और डीजल को महंगा किया है और ना ही सस्ता.
ये भी पढ़ें- ICICI Bank ने Fixed Deposits पर बढ़ाया इंटरेस्ट, 15 महीने के एफडी पर दे रहा 7.60% का ब्याज, जानें लेटेस्ट रेट्स
बीते कई महीनों से नहीं बदले रेट
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें- LIC की पॉलिसी में ₹166 से शुरू करें निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं ₹50 लाख, जानिए सबकुछ
सुबह-सुबह अपडेट होते हैं दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.