भारती सिंह ने बॉलीवुड में 1 दशक से भी ज्यादा का सफर पूरा कर लिया है. भारती सिंह आज अपने जन्मदिन पर सैकड़ों शुभकामनाएं पाकर बेहद खुश हैं. जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने भी भारती सिंह को बर्थडे विश किया है.
मुंबई. कॉमेडी की क्वीन मानी जाने वाली भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. भारती सिंह को इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं. साथ ही फैन्स ने भी भारती को उम्र के इस पड़ाव के अहम दिन को शुभ होने की कामना की है. भारती सिंह ने बीते 10 साल में शोहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया है.
ये भी पढ़ें– Tamannaah Bhatia ने बातों-बातों में बॉलीवुड-साउथ को कर दिया कंपेयर! कहा- नागा चैतन्य, राम चरण बहुत ही…
आज ही के दिन 1984 को अमृतसर में जन्मी भारती सिंह बचपन से ही कला के प्रति आकर्षित रही हैं. भारती सिंह ने साल 2010 में रियालिटी शो कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद भारती सिंह ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता और आज देश की सबसे पॉपुलर फीमेल कॉमेडियन बन गईं हैं. भारती सिंह ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले एक लंबा संघर्ष किया है. भारती सिंह को कई बार ऑडिशन में रिजेक्शन झेलना पड़ा था. इसके बाद भी भारती सिंह ने कभी हार नहीं मानी और अपने सपने का पीछा करती रहीं.
ये भी पढ़ें– ब्रेकअप के बाद Disha Patani ने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ एन्जॉय किया MFN मैच, वीडियो आया सामने
शोहरत के खास मुकाम पर हैं भारती सिंह
आज भारती सिंह इंडस्ट्री की सबसे शानदार कॉमेडियन्स में गिनी जाती हैं. भारती सिंह देश का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की भी लंबे समय से हिस्सा बनी हुई हैं. भारती सिंह अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करती हैं. कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार शो हिट होने के बाद से भारती सिंह कई रियालिटी शोज का हिस्सा रही हैं. सारे कॉमेडी रियालिटी शो में भारती सिंह ने हर बार दर्शकों को हंसी का एक नया कलेवर पेश किया है.
ये भी पढ़ें– रणबीर की डांट के बाद चाय वाले को सॉरी बोलती नजर आईं आलिया भट्ट, Video सामने आने पर यूजर्स ने किया ट्रोल
फैन्स ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं
भारती सिंह आज अपने जन्मदिन पर भी फैन्स की विशेज का शुक्रिया अदा कर रही हैं. भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी. दोनों की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर खूब फेमस है. भारती अपने पति के साथ इंस्ट्राग्राम पर अक्सर ही रील बनाती नजर आती हैं. हाल ही में भारती सिंह और हर्ष पेरेंट्स भी बन गए हैं. भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है. भारती मुंबई में रहती हैं और कॉमेडी की दुनिया की क्वीन हैं. जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स ने भारती को विश किया है.