All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: सिगरेट विवाद के बाद सलमान खान छोड़ेंगे शो की होस्टिंग! सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 का एक बार फिर विवादों में आ गया है। शो में कंटेस्टेंट्स तो एक दूसरे से खुलकर लड़ ही रहे हैं, लेकिन इस वीकेंड का वार पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे सलमान खान विवादों में आ गए। वीकेंड का वार के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में सलमान खान के हाथ में कुछ व्हाइट कलर की चीज नजर आई। दावा किया गया कि सलमान खान (Salman Khan) के हाथ में ये चीज कुछ और नहीं सिगरेट है, जिसके बाद सलमान खान ट्रोल हो रहे हैं। वहीं, अब माना जा रहा है कि सलमान शो की होस्टिंग भी छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें14 जुलाई को KGF 1 & 2 बनाएगी इतिहास! ‘रॉकी भाई’ के करियर में पहली बार होगा ऐसा, 1500 करोड़ी फिल्म का जापानी कनेक्शन

क्या सलमान खान छोड़ेंगे शो ?

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) को फॉलो करने के वाले फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सलमान खान के सिगरेट विवाद का जिक्र किया गया था। साथ ही उनके शो छोड़ने का हिंट भी दिया था। इस पोस्ट में बताया गया कि वीकेंड का वार में शनिवार के एपिसोड में एडिटर की गलती की वजह से एक सीन में सलमान खान के हाथ में सिगरेट दिख गई, जो अब बहुत बड़ा विवाद बन गया है। इस वजह से सलमान खान शो को शायद छोड़ सकते हैं। हालांकि, फैन पेज की इस पोस्ट पर सलमान और बिग बॉस के फैंस अपनी राय देने से पीछे नहीं रहे। कई लोगों का मानना है कि अगर सिगरेट से इतनी ही दिक्कत है, तो बिग बॉस के घर में भी सिगरेट जॉन क्यों बनाया हुआ हुआ। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘सलमान तो नहीं जाएगा, लेकिन शो को एडिट करने वाला एडिटर जरूर जाएगा अब।’

ये भी पढ़ेंSatyaPrem Ki Katha Worldwide Collection: 100 करोड़ से चंद दूर ‘सत्यप्रेम की कथा’, 12 दिन में कर डाली इतनी कमाई

दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ा शो

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 सिर्फ 6 हफ्तों की अनाउसमेंट के साथ शुरू हुआ था, लेकिन इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने ऐलान किया है कि अब इस शो को 2 हफ्ते के लिए एक्सटेंड किया गया है। ओटीटी पर बिग बॉस के इस सीजन को काफी हिट माना जा रहा है। भारी संख्या में लोग इस शो को देख रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं। इसी वजह से मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी वजह से वीकेंड का वार में कोई भी कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ। हालांकि, साइरस ब्रोचा ने मेडिकल कारणों के चलते शो छोड़ दिया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top